फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Man caught with 9 thousand US dollars at varanasi Cantt railway station

Varanasi: 9 हजार US डॉलर के साथ कैंट रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया शख्स, बचने के लिए बैग के तह में ऐसे छुपाए

Fri, 24 Mar 2023 10:21 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 24 Mar 2023 10:21 PM IST
सार

वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन के सकुर्लेटिंग एरिया से शुक्रवार को जीआरपी के जवानों ने एक 55 साल के शख्स को 9 हजार अमेरिकी डॉलर के साथ पकड़ा। वह विदेशी मुद्रा को बैग में छुपाकर किसी ट्रेन से पटना जाने की तैयारी में था। 

विज्ञापन
Man caught with  9 thousand US dollars at varanasi Cantt railway station
यात्री से बरामद अमेरिकी डॉलर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन के सकुर्लेटिंग एरिया से शुक्रवार को जीआरपी के जवानों ने एक 55 साल के शख्स को 9 हजार अमेरिकी डॉलर के साथ पकड़ा। दिनभर पूछताछ के बाद देर शाम पहुंची ईडी की टीम को सौंप दिया। जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार सिंह के मुताबिक पकड़े गए शख्स के पास से नौ हजार अमेरिकी डॉलर बरामद हुआ। इसकी कीमत भारतीय मूल्य साढ़े सात लाख रुपये है।

विज्ञापन


जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक पकड़े गए शख्स का नाम गौतम मुखर्जी है। वह पटना स्थित मौर्या होटल के मालिक एपी सिन्हा के घर पर काम करता है। होटल मालिक के बताए पते के मुताबिक गौतम शनिवार की सुबह दानापुर एक्सप्रेस से वाराणसी आया था।
विज्ञापन


इसके बाद वह होटल मालिक के बताए नंबर के आधार पर भोजूबीर स्थित एक दुबे जी के नाम के शख्स के यहां गया। विदेशी मुद्रा को बैग में छुपाकर किसी ट्रेन से पटना जाने की तैयारी में था। पूछताछ में आरोपी की बातें संदिग्ध लग रही है। आगे की कार्रवाई के लिए ईडी को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बनारसी कचौड़ी, लौंगलता, लस्सी और पान...पीएम मोदी ने फिर चमकाया ब्रांड बनारस

सेना भर्ती के नाम पर युवक से 1.70 लाख की ठगी

सेना भर्ती के लिए बलिया से वाराणसी आए अंशू कुमार यादव से जालसाज ने एक लाख सत्तर हजार रुपये ठग लिए। घटना के संबंध में पीड़ित ने कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। बलिया जिले के रेपुरा निवासी अंशू ने बताया कि वह सेना में भर्ती के लिए वाराणसी आया था। दौड़ में सफल रहा, लेकिन मेडिकल में उसे बाहर कर दिया गया। पुनः भर्ती के लिए जनसेवा केंद्र पर अप्लाई करने के लिए गया।

वहां पता चला कि उसकी ई-मेल आईडी और पासवर्ड बंद कर दिया गया है। इसे लेकर वह बीते दो मार्च को सेना भर्ती कार्यालय आया था। सेना भर्ती कार्यालय के समीप उसे जयशंकर प्रसाद नाम का एक व्यक्ति मिला। उसने खुद को सीओ का ड्राइवर बता कर उससे उसके मूल दस्तावेज ले लिए। अंशू से उसने कहा कि जिस भर्ती रैली में वह दौड़ में सफल रहा था, उसी के आधार पर वह उसका चयन करा देगा। इसके बाद उसने धीरे-धीरे करके एक लाख सत्तर हजार रुपये ले लिए और भर्ती भी नहीं कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed