फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Maldahiya Phool Mandi Municipal Corporation cracks down on illegal collection uproar board removal

Varanasi News: मलदहिया फूलमंडी...अवैध वसूली पर नगर निगम का 'हथौड़ा', बोर्ड हटाए जाने पर हंगामा; पहुंची पुलिस

Fri, 13 Feb 2026 06:22 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 13 Feb 2026 06:22 AM IST
सार

वाराणसी में मलदहिया स्थित फूल मंडी उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नगर निगम के कर्मचारी यहां अवैध वसूली की शिकायत पर पहुंचे। कुछ दुकानदारों ने इसका विरोध किया तो पुलिस ने सभी को रोक दिया। इसके बाद मंडी के बाहर लगे बोर्ड को तोड़ दिया गया।

विज्ञापन
Maldahiya Phool Mandi Municipal Corporation cracks down on illegal collection uproar board removal
अवैध वसूली के आरोप पर हुई कार्रवाई। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: मलदहिया के फूलमंडी में किसानों से अवैध वसूली की शिकायत पर बृहस्पतिवार रात नगर निगम की टीम पहुंची। जांच में पाया गया कि फूलमंडी के कथित संचालक विशाल दुबे की ओर से किसानों से मंडी में पैसा मांगा जा रहा था। कथित संचालक और निगम की टीम के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। 

विज्ञापन


फूलमंडी में अपनी उपज बेचने आने वाले किसानों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि प्रवेश और व्यापार के नाम पर उनसे अवैध धन उगाही की जा रही है। बृहस्पतिवार रात जब नगर निगम की टीम जांच करने पहुंची तो पाया कि विशाल दुबे की ओर से पैसे की मांग की जा रही थी। जांच में वसूली की पुष्टि होने के बाद अधिकारियों ने कड़ा रुख अपनाया। 
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम ने मंडी के मुख्य द्वार पर लगे उन बोर्डों और होर्डिंग्स को उखाड़ दिया, जिन पर संचालक विशाल दुबे का नाम लिखा था। जैसे ही निगम के कर्मचारियों ने बोर्ड हटाना शुरू किया, वहां संचालक और उसके समर्थकों ने काम रोकने की कोशिश की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों ने जताई नाराजगी

देखते ही देखते मंडी परिसर हंगामे के अखाड़े में तब्दील हो गया। संचालक और उसके सहयोगियों ने निगम की टीम को मंडी से हटाने के लिए पूरा जोर लगाया, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी के कारण उनकी एक न चली। 

नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि यह मंडी सार्वजनिक स्थान पर लगती है और यहां किसी भी निजी व्यक्ति को किसानों से पैसा वसूलने का अधिकार नहीं है। निगम प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में दोबारा वसूली की शिकायत मिली, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed