फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Makar Sankranti is celebrated by this name in Sindhi, Tamil, Marathi and Bengali societies

Makar Sankranti : सिंधी, तमिल, मराठी और बंगाली समाज में इस नाम से मनाई जाती है मकर संक्रांति, पढ़ें डिटेल्स..

Sat, 07 Jan 2023 03:33 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 07 Jan 2023 03:33 PM IST
सार

सिंधी समाज में मकर संक्रांति तिर मूरी के नाम से जानी जाती है। समाज के लोग कन्याओं की घरों में पूजा कर उन्हें तिल का गजक देते हैं। इस दिन का खास व्यंजन मेथी, मटर, गोभी का पुलाव है। दिन की शुरुआत भगवान झूले लाल के आशीर्वाद से होती है।

विज्ञापन
Makar Sankranti is celebrated by this name in Sindhi, Tamil, Marathi and Bengali societies
Makar Sankranti 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मकर संक्रांति पूरे देश में अलग-अलग परंपराओं और पकवानों के साथ मनाई जाती है। कहीं खिचड़ी दान का महत्व है तो कहीं नहान के बाद पूजा और अन्न दान का। बंगाली परिवार पौष संक्रांति के रूप में खुशियां बिखेरते हैं। गुजराती परिवारों में विशेष पकवान बनते हैं। बच्चे और बड़े पतंग उड़ाते हैं। 
विज्ञापन



 
Trending Videos

Makar Sankranti is celebrated by this name in Sindhi, Tamil, Marathi and Bengali societies
Pongal - फोटो : अमर उजाला
सिंधी समाज 
सिद्ध गिरीबाग निवासी रोशनी हिरानी बताती हैं कि सिंधी समाज में मकर संक्रांति तिर मूरी के नाम से जानी जाती है। समाज के लोग कन्याओं की घरों में पूजा कर उन्हें तिल का गजक देते हैं। इस दिन का खास व्यंजन मेथी, मटर, गोभी का पुलाव है। दिन की शुरुआत भगवान झूले लाल के आशीर्वाद से होती है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

Makar Sankranti is celebrated by this name in Sindhi, Tamil, Marathi and Bengali societies
श्रीराम नगर कॉलोनी निवासी जयंती कृष्णमूर्ति - फोटो : अमर उजाला
तमिल समाज
श्रीराम नगर कॉलोनी निवासी जयंती कृष्णमूर्ति बताती हैं तमिल समाज इस पर्व को पोंगल के रूप में मनाता है। फसल कटाई की खुशी में यह पर्व हर्षोल्लास के साथ चार दिन तक मनाते हैं। चावल और दूध के मिश्रण से जो खीर बनाई जाती है, उसे पोंगल कहा जाता है। 


 
विज्ञापन

Makar Sankranti is celebrated by this name in Sindhi, Tamil, Marathi and Bengali societies
सुंदरपुर निवासी स्वाती नेने - फोटो : अमर उजाला
मराठी समाज
सुंदरपुर निवासी स्वाती नेने ने बताया कि मराठी समाज में सूर्य को अर्घ्य देने के बाद मिट्टी की डबलियों में खिचड़ी, मौसमी फल, तिल के लड्डू रखकर हल्दी, कुमकुम और सुहाग की सामग्री के साथ सुहागिन महिलाओं को देने की परंपरा है। इनमें एक डबलिया घर और दूसरी मंदिर में रखी जाती है। नवविवाहिता गहरे रंग के कपड़े पहनती हैं।

Makar Sankranti is celebrated by this name in Sindhi, Tamil, Marathi and Bengali societies
चावल - फोटो : istock
बंगाली समाज
जंगमबाड़ी निवासी सुमिता भट्टाचार्या ने कहा कि मकर संक्रांति को पौष पर्वन के नाम से जाना जाता है। इस दिन सभी लोग घरों में कुल देवता व देवी की विधिविधान से पूजा करते हैं। सभी व्यंजन चावल से बने होते हैं। इनमें खजूर के गुड़ का उपयोग होता है। व्यंजनों में पूली पीठे, गोकुल पीठे, पाटी सप्टा बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed