फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Makar Sankranti faithful descended to bathe in Kashi

मकर संक्रांति पर काशी में स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु

Fri, 15 Jan 2016 02:07 AM IST
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला Updated Fri, 15 Jan 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
Makar Sankranti faithful descended to bathe in Kashi

 पुण्यकाल शुरू होने से पहले ही गुरुवार को मकर संक्रांति स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। सिर पर गठरी, कंधे पर झोला लिए लोग गंगा घाटों की ओर बढ़ने लगे।

विज्ञापन

 सुबह कई घाटों पर स्नान, दान के लिए भीड़ के चलते उत्सव जैसा नजारा रहा। वैसे सूर्य मकर राशि पर शुक्रवार की सुबह 7:46 बजे प्रवेश करेंगे और स्नान का पुण्यकाल आठ घंटा पहले यानी रात 1: 46 बजे से शुरू हुआ,
विज्ञापन

 लेकिन दूसरे प्रांतों और इलाकों से आने वाले संक्रांति का गोता गुरुवार की सुबह से ही लगाने लगे। सूर्य के उत्तरायण होते ही शुभ कार्य भी आरंभ हो जाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

मकर संक्रांति स्नान के लिए गंगा तटों पर श्रद्धालुओं का रेला उमड़ने लगे है। भीड़ को देखते हुए सुबह ही चार पहिया वाहनों का गिरजाघर, मैदागिन, सोनारपुरा से गोदौलिया-दशाश्वमेध की ओर प्रवेश रोक दिया गया।
सुबह छह बजे तक अस्सी घाट, दशाश्वमेध घाट, शीतला घाट, अहिल्याबाई घाट, राजघाट, प्रह्लाद घाट पर स्नानार्थियों की भीड़ लग गई। लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई और तिल, गुड़, चूड़े के अलावा गर्म कपड़ों का गरीबों में दान किया।

खिचड़ा बाबा के दरबार में खिचड़ी खाने के लिए भी कतार लगी रही। दोपहर बाद बसों, निजी वाहनों के अलावा ट्रेनों से बड़ी तादाद में श्रद्धालु मकर स्नान के लिए काशी पहुंचने लगे।
 दशाश्वमेध के चितरंजन पार्क के अलावा सड़कों की पटरियों और घाटों पर रात से ही भीड़ लग गई। गरीब बच्चों, महिलाओं की लंबी कतारें घाटों पर लग गईं।
वाहनों की कतारें लगने से गोदौलिया, बांसफाटक के अलावा राजघाट जाने वाली सड़कों पर रात को ही जाम की स्थिति बन गई। मकर स्नान को देखते हुए गंगा के प्रमुख घाटों पर बैरीकेडिंग करा दी गई है।

20 मीटर से आगे श्रद्धालु न जा सकें, इसके लिए नावों पर जल पुलिस के जवानों के अलावा गोताखोरों की भी तैनाती कर दी गई है।
आधी रात को ही गोदौलिया, दशाश्वमेध की ओर जाने वाले मार्गों पर चार पहिया, दो पहिया वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया। इस मार्ग पर शुक्रवार को सिर्फ पैदल स्नानार्थी ही चलेंगे।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed