{"_id":"6abf8312332b8613ae0e165d","slug":"major-crackdown-by-varanasi-police-20-gamblers-from-three-districts-nabbed-near-bajbaja-plant-1-lakh-recovere-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बजबजा प्लांट के पास पकड़े तीन जिलों के 20 जुआरी, एक लाख रुपये भी मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बजबजा प्लांट के पास पकड़े तीन जिलों के 20 जुआरी, एक लाख रुपये भी मिले
Fri, 02 Oct 2026 03:40 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 02 Oct 2026 03:40 PM IST
सार
वाराणसी पुलिस ने बजबजा प्लांट के पास तीन जिलों के 20 जुआरियों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों के पास से एक लाख रुपये भी मिले।
विज्ञापन
वाराणसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में लंका पुलिस ने बृहस्पतिवार को बजबजा प्लांट के पास जुए के फड़ पर छापा मारकर 20 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 1 लाख रुपये बरामद किए। एक महीने के अंदर से दूसरी बड़ी गिरफ्तारी है। इसके पहले सिगरा पुलिस ने 47 जुआरियों को गिरफ्तार किया था और 21 लाख नकद मिले थे।
विज्ञापन
जुआरियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तीन घंटे तक पूछताछ की गई। इसके बाद चालान कर दिया गया। वाराणसी के अलावा चंदौली और मिर्जापुर से लोग यहां आते और जुआ खेलते थे।
विज्ञापन
एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मुख्तार, परवेज, अमताज निवासी जमालपुर, मिर्जापुर, कमलेश्वर यादव निवासी चकिया, चंदौली, धीरज कुमार केशरी निवासी नदेसर, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता , रामजनम , रवि कुमार और राजू गुप्ता निवासी नाका मोड़, रामनगर, सतीश प्रजापति व संजीव मिश्रा निवासी मुकीमगंज, शिवम पांडेय निवासी माध्यमेश्वर, संतोष कुमार निवासी अलीनगर, चंदौली, अमन जायसवाल निवासी पड़ाव, मुगलसराय, करन निवासी नयापुरा, लंका, शिवम गुप्ता निवासी नारायणपुर, अदलहाट, मिर्जापुर, अजय व शुभम निवासी सिकरौल, कैंट, आदर्श निवासी राजा बाजार, नदेसर और ऋषभ (22) निवासी भोजूबीर हैं।
विज्ञापन
प्लांट ते मकान में सभी जुटे थे और जुआ खेल रहे थे। यहां कैसे और किसके माध्यम से जुटते थे इसकी जांच की जा रही है। थाना प्रभारी लंका राजकुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस को क्षेत्र में जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। जुआ खेलने में इस्तेमाल सामग्री और नकदी बरामद किया गया।