फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Major accident averted in Varanasi Water suddenly started filling in boat full of devotees all survived

वाराणसी में बचा बड़ा हादसा: गंगा में डूबने से बची पर्यटकों से भरी नाव, सवार थे 20 से अधिक लोग

Thu, 14 Jul 2022 05:46 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 14 Jul 2022 05:46 PM IST
सार

वाराणसी में गुरुवार को नाव हादसा बच गया। 30 से ज्यादा यात्रियों से भरी नाव में पानी भरने लगा। चीखपुकार के बीच आसपास के नाविकों की सतर्कता से सभी सवारियों को बचा लिया गया। 

विज्ञापन
Major accident averted in Varanasi Water suddenly started filling in boat full of devotees all survived
यात्रियों को दूसरी नाव से घाट पर लाया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के ललिता घाट पर गुरुवार दोपहर एक नाव हादसा बच गया। पर्यटकों से भरी नाव डूबने से बच गई। 20 से अधिक पर्यटकों को आसपास के नाविकों ने सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। ओवरलोडिंग और बगैर लाइफ जैकेट के पर्यटकों को नाव पर सवारी कराई गई थी।

विज्ञापन


राजस्थान का एक समूह काशी भ्रमण पर आया है। दोपहर में 20 से अधिक सदस्यों का दल नौका विहार करने को गंगा में निकला। ललिता घाट से नाव पर सवार होकर पर्यटक निकले ही थे कि अचानक नाव में पानी भरने से अफरातफरी मच गई। पर्यटक चीखने-चिल्लाने लगे।
विज्ञापन


यह देख आसपास घाट पर मौजूद नाविक तत्परता दिखाते हुए तुरंत अपनी नाव लेकर मौके पर पहुंचे और सभी पर्यटकों को सुरक्षित बचा लिया। डीसीपी काशी आरएस गौतम ने बताया कि नाविक की लापरवाही सामने आई है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  घटना के बाद नाव सवार सभी लोग सहमे दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाव पर नहीं थे जीवन रक्षक उपकरण

गंगा में नाव हादसे को देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने नाव पर जीवन रक्षक उपकरण रखने की सख्त हिदायत दी है। हालांकि इसका पालन कहीं नहीं हो रहा है। ललिता घाट पर टले हादसे प्रकरण में नाव पर जीवन रक्षक उपकरण नहीं थे। लाइफ जैकेट, टायर, रस्सी कुछ भी नहीं था और नाविक ने क्षमता से अधिक पर्यटकों को बैठाया था। इसी वजह से नाव में पानी भरने लगा था। अगर नाव बीच गंगा में होती तो बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed