फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   main accused got pistol recovered in History-sheeter Sonu murder case

हिस्ट्रीशीटर सोनू हत्याकांड: मुख्य आरोपी ने पुलिस कस्टडी रिमांड में बरामद कराई पिस्टल; 21 मार्च का है मामला

Thu, 11 Apr 2024 10:32 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 11 Apr 2024 10:32 PM IST
सार

Varanasi News: सोनू यादव के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में वर्ष 2015 में पहला मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद लूट, हत्या का प्रयास सहित अन्य आरोपों में वर्ष 2017 में ही छह मुकदमे दर्ज किए गए। यह सभी मुकदमे मंडुवाडीह और लंका थाने में दर्ज हैं।

विज्ञापन
main accused got pistol recovered in History-sheeter Sonu murder case
सोनू की मौत की खबर से बिलखते परिजन (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के मंडुवाडीह थाना के जलालीपट्टी इलाके में दूध व्यापारी व हिस्ट्रीशीटर सोनू यादव की हत्या के मुख्य आरोपी रवि पटेल उर्फ वीरू की निशानदेही पर पुलिस ने गुरुवार को 9 एमएम की देसी पिस्टल और एक कारतूस बरामद किया। शाम 5.30 बजे वीरू को वापस जिला जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


21 मार्च की रात सोनू की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। मुख्य अभियुक्त रवि पटेल उर्फ वीरू को अदालत की अनुमति से मंडुवाडीह थानाध्यक्ष भरत उपाध्याय ने गुरुवार सुबह 10 से शाम छह बजे तक के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें... हिस्ट्रीशीटर सोनू हत्याकांड: छोटा भाई बोला- घात लगाकर बैठे थे 5 बदमाश, 2014 में पिता की भी हुई थी हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर में पुलिस रवि पटेल उर्फ वीरू को लेकर घटनास्थल पर पहुंची। रवि की निशानदेही पर घटनास्थल के पास से 9 एमएम की पिस्टल और कारतूस बरामद किया गया। इससे पहले भी पुलिस 9 एमएम की देसी पिस्टल हासिल कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed