फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Main accused arrested in the case of the attack on the village head.

Varanasi News: ग्राम प्रधान पर हमले के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Wed, 24 Jun 2026 02:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Main accused arrested in the case of the attack on the village head.
चौबेपुर। गौरा ऊपरवार गांव में ग्राम प्रधान राघवेंद्र जायसवाल उर्फ गोलू पर हमले के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रमोद गोंड को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के बाद ग्राम प्रधान के समर्थकों ने थाने पहुंचकर आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस के अनुसार, ग्राम प्रधान की तहरीर पर प्रमोद गोंड, भाई विनोद गोंड, पिता छोटेलाल गोंड, दिलावर यादव और दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है। आरोप है कि आरोपितों ने चाय-पानी के बहाने प्रधान को घर बुलाया और उनके साथ मारपीट की। साथ ही उनका मोबाइल फोन और वाहन की चाबी छीन ली। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि प्रमोद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अन्य नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश दे रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article