फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Maidagin-Godauliya road will be no vehicle zone today in Varanasi

वाराणसी: मैदागिन-गोदौलिया मार्ग आज रहेगा नो व्हीकल जोन, अधिकारियों के वाहनों पर भी प्रतिबंध

Sun, 02 Jan 2022 12:07 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 02 Jan 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Maidagin-Godauliya road will be no vehicle zone today in Varanasi
गोदौलिया चौराहा। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने को लेकर मैदागिन से गोदौलिया के बीच रविवार को नो व्हीकल जोन रहेगा। छुट्टी का दिन होने के चलते लोगों की भीड़ बाबा विश्वनाथ धाम में दर्शन को अधिक उमड़ सकती है, लिहाजा पुलिस ने वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया है।

विज्ञापन


गोदौलिया से चौक की ओर दुपहिया, ई रिक्शा सहित अन्य किसी भी प्रकार के वाहन नहीं जाएंगे और मैदागिन से चौक की ओर किसी भी तरह के वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन


इधर आने वाले लोगों को अपने वाहन मैदागिन स्थित टाउनहाल पार्किंग और गोदौलिया से जाने वालों को अपने वाहन बेनिया स्थित पार्किंग, गोदौलिया स्थित पार्किंग में खड़ा करना पड़ेगा। डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम ने बताया कि रविवार को पूरे समय तक मैदागिन-गोदौलिया के बीच किसी भी तरह के प्रशासनिक, पुलिस अन्य विभागों के वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

केवल एंबुलेंस व आकस्मिकता के समय उपयोग किये जाने वाले वाहन ही प्रतिबंध से मुक्त होंगे, जैसे कि फायर ब्रिगेड के वाहन। उन्होंने लोगों से मॉस्क लगाने के साथ ही कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है।

पड़ाव से राजघाट पुल पर नहीं जा सकेंगे ऑटो व ई-रिक्शा 
उन्होंने बताया कि विशेश्वरगंज से कालभैरव और कोतवाली तक चार पहिया, तीन पहिया वाहन अनुमन्य होगें, मैदागिन से आगे कबीरचौरा की तरफ किसी भी प्रकार का वाहन नहीं जाएंगे। सामनेघाट, रामनगर आटो रिक्शा/ई-रिक्शा सामनेघाट पुल को क्राम नहीं करेंगे, पड़ाव से राजघाट पुल पर कोई भी आटो रिक्शा व ई-रिक्शा पुल क्रास नहीं करेगें। उधर, आटो रिक्शा व ई-रिक्शा आशियाना से होकर अंबेडकर चौराहे से यू-टर्न लेकर वापस आशियाना मिंट हाउस होकर अपने गंतव्य को जाएंगें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed