फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mahesh Chandra Srivastava allegations on samajwadi party candidate for filled wrong form party workers know they would be lose in jila panchayat chunav Varanasi

वाराणसी: सपाई जानते थे चुनाव होगा तो हारेंगे, इसलिए भर दिया गलत फॉर्म- महेश चंद्र श्रीवास्तव

Mon, 28 Jun 2021 01:10 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 28 Jun 2021 01:10 AM IST
सार

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि कई सपा नेता सपा में शामिल होना चाहते हैं।

 

विज्ञापन
Mahesh Chandra Srivastava allegations on samajwadi party candidate for filled wrong form party workers know they would be lose in jila panchayat chunav Varanasi
भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सपा प्रत्याशी पर्चा खारिज होने के बाद उबल रहे सपाइयों पर भाजपा ने रविवार को पलटवार किया। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव ने कहा कि सपाई जानते थे कि चुनाव में उनकी हार निश्चित है। इस हार को टालने के लिए उन्होंने अपने प्रत्याशी के नामांकन पत्र में गलत कागजात लगाए।

विज्ञापन


सपा के धांधली के आरोप के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनका नामांकन पत्र ही सही नहीं था तो इसमें किसी का क्या दोष है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वाराणसी में हो रहे विकास को देखते हुए कई सपाई भी अपने क्षेत्र का विकास चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि सपा नेताओं ने फोन कर भाजपा में शामिल होने की इच्छा जताई है। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अगर सपा अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ सकती थी तो उसे अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं करनी चाहिए थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed