{"_id":"5e445e2e8ebc3ee5fe47eb82","slug":"mahendra-panday-varanasi-news-vns510408253","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार मेला : 4,000 से अधिक ने कराया पंजीकरण, 1100 को रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार मेला : 4,000 से अधिक ने कराया पंजीकरण, 1100 को रोजगार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय की ओर से बड़ालालपुर स्थित टीएफसी में आयोजित दो दिवसीय कौशल महोत्सव व रोजगार मेले के पहले दिन बुधवार 4000 से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। इनमें से 1100 अभ्यर्थियों को रोजगार से संबंधित नियुक्ति पत्र दिया। 20 सेक्टर को कवर करने वाले इस महोत्सव में कुल 95 मल्टी नेशनल कंपनियों ने हिस्सा लिया।
देश भर से आईं 95 कंपनियों ने टीएफसी में स्टाल लगाए हैं। शाम 5 बजकर 45 मिनट बजे कौशल विकास मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय टीएफसी पहुंचे। वह सीधे मंच पहुंचे और चयनित अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्र बांटे। उन्होंने ब्यूटी एंड वेलनेस क्षेत्र की स्किल्स ऑन व्हील्स कौशल मोबाइल वैन का लोकार्पण भी किया। समारोह में सोनभद्र सांसद पकौड़ीलाल, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय के सचिव प्रवीण कुमार मौजूद रहे।
बतौर मुख्य अतिथि कौशल विकास मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के हाथों मेला का शुभारंभ होना निर्धारित था। कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होना था, लिहाजा विभाग से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी सहित दूर दराज से आए युवा सुबह ही टीएफसी पहुंच गए। कुछ कंपनियों के स्टॉल पर युवाओं का साक्षात्कार शुरू हुआ। इसी बीच सूचना मिली कि शाम तीन बजे तक कौशल विकास मंत्री पहुंच रहे हैं। इसके बाद बताया गया कि पौने चार तक मंत्री पहुंचेंगे। बाद में वह पौने छह बजे पहुंचे और देरी के लिए खेद जताया। इस इंतजार में बिना कुछ खाए पीएं अभ्यर्थियों को इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
महोत्सव में मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा, हमारी सोच है सबका साथ सबका विकास के नारे को चरितार्थ करते हुए युवाओं को कौशल प्रदान कर रोजगार के लिए सक्षम बनाना। ताकि वे देश के आर्थिक विकास में योगदान दे सकें। जिन सपनों को युवाओं ने संजोया था उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई योजनाओं की सहायता से पूरा करने का अवसर मिल रहा है। अभ्यर्थियों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि रिस्क लेने की क्षमता रखें और अपने घर व शहर से बाहर निकलकर खुद को कुशल और समर्थ बनाएं। लक्ष्य तय कर उसकी ओर अग्रसर होना ही जीवन का ध्येय होना चाहिए।