फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   mahendra nath pandey is pass in prime minister first exam

प्रधानमंत्री मोदी की पहली ‘परीक्षा’ में पास हुए डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय

Sun, 24 Sep 2017 07:06 PM IST
amarujala.com, written by प्रदीप मिश्र
amarujala.com, written by प्रदीप मिश्र Updated Sun, 24 Sep 2017 07:06 PM IST
विज्ञापन
mahendra nath pandey is pass in prime minister first exam
डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय - फोटो : अमर उजाला
एक महीने से भी कम समय पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने नवरात्र के पवित्र महीने में पहली परीक्षा पास कर ली है। पहले ही प्रयास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अपने संसदीय क्षेत्र में भीड़ के लिहाज से दो सफल जनसभाएं करा कर उन्होंने प्रथम दृष्टया साबित कर दिया कि प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद अध्यक्ष पद के लिए उनका चयन उपयुक्त था।
विज्ञापन


हालांकि उनकी वास्तविक परीक्षा नवंबर में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव होंगे। कारण, अब तक पार्टी नगर निगमों में ही बेहतर प्रदर्शन करती रही है। नगर पालिकाओं में पार्टी के प्रत्याशी मुकाबले में रहते हैं, जबकि नगर पंचायतों में जीत हासिल करने के लिए पार्टी को बड़े जतन करने होंगे। 
विज्ञापन


पितृ पक्ष से पूर्व तक तक केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण माने जाने वाले मानव संसाधन विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री रहे डॉ. पांडेय चंदौली से सांसद हैं। उन्हें पीएम मोदी की पसंद के कारण ही केंद्र में मंत्रिपद मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. पांडेय को नई जिम्मेदारी दिए जाने के बाद 22-23 सितंबर को पीएम मोदी का उत्तर प्रदेश का पहला दौरा था। 22 सितंबर को पहले दिन पीएम ने जिस बड़ा लालपुर में पं. दीनदयाल हस्तकला संकुुल समेत वाराणसी के विकास के लिए 1000 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, वह डॉ. पांडेय के चंदौली संसदीय क्षेत्र में आता है।

शनिवार को पीएम ने अपने संसदीय क्षेत्र के सेवापुरी विधानसभा में जनसभा की। इसमें जुटी भीड़ से गदगद प्रधानमंत्री ने मंच से ही इसका श्रेय डॉ. पांडेय को दिया। उन्होंने केंद्र सरकार में मंत्री के तौर पर डॉ. पांडेय की सेवाओं को याद करते हुए यहां तक कह दिया कि आज की सभा उनके (डॉ. पांडेय) के ही क्षेत्र में है। 
दरअसल, डॉ. पांडेय ने नई जिम्मेदारी संभालने के बाद से सक्रियता बढ़ा दी थी। प्रदेश के कई जिलों में उनके दौरे हो चुके हैं। शनिवार की जनसभा के लिए उन्होंने निकटवर्ती मिर्जापुर का भी दौरा किया था।


डॉ. पांडेय की सांगठनिक क्षमताओं के मद्देनजर ही विधानसभा चुनाव से पहले परिवर्तन यात्राओं के लिए चुने गए प्रदेश के चार स्थानों में से एक सोनभद्र का उन्हें प्रभारी बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed