फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mahendra Nath Pandey arrives at manduadih station to take stock of cleanliness in varanasi

देश में मंदी नहीं, समानांतर व्यवस्था चलाने वालों ने फैलाया भ्रम- डॉ महेंद्र नाथ पांडेय

Sat, 28 Sep 2019 01:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 28 Sep 2019 01:29 PM IST
विज्ञापन
Mahendra Nath Pandey arrives at manduadih station to take stock of cleanliness in varanasi
मंडुआडीह स्टेशन पहुंचे केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय शनिवार को शिवगंगा सुपर फास्ट ट्रेन से नई दिल्ली से मंडुआडीह स्टेशन पर आए। उन्होंने स्टेशन की साफ-सफाई देखी। प्लेटफार्म संख्या-8 पर स्थित कैफेटेरिया में गए और मंडुआडीह स्टेशन की काफी सराहना की।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में समानांतर व्यवस्था चलाने वालों पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने पूरी तरह ब्रेक लगा दिया है। जो लोग समानांतर व्यवस्था चलाते रहे हैं, वे ही देश में अर्थव्यवस्था को लेकर तरह तरह के भ्रम फैला रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समानांतर अर्थव्यवस्था चलाने वालों ने ऐसा माहौल बनाया कि देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर गई है, जबकि हकीकत कुछ और ही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश की आर्थिक बुनियाद काफी मजबूत है और हमारी अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ रही है। सरकार ने उद्योगों को राहत देने के लिए कई कदम उठाए हैं। लेकिन यह सबकुछ आर्थिक मंदी के चलते नहीं, बल्कि बूस्ट अप करने के लिए किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि अर्थव्यवस्था और मजबूत करने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने करों में कटौती के साथ उद्योगों को राहत दी है। इसके अलावा उद्योंगों के लिए विशेष पैकेज का ऐलान भी किया गया है। मंत्री ने कहा कि हाल के दिनों में अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए जो कदम उठाए गए हैं, उनका असर जल्द दिखने लगेगा।

सरकार ने ऐसी व्यवस्था की है जिससे कि कंपनियां अपने सीएसआर फंड का इस्तेमाल विश्वविद्यालयों की गतिविधियों और विकास योजनाओं के लिए भी कर सकें। इससे भी बड़े स्तर पर आम लोगों और छात्रों को लाभ मिल सकेगा। इस दौरान भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, नवरतन राठी और मीडिया सह प्रभारी श्रीनिकेतन मिश्र मौजूद रहे।




चंदौली जिले के नियामताबाद थाना क्षेत्र के बरहुली गांव में शुक्रवार को बारिश के कारण घर गिरने से एक ही परिवार के 3 लोगो की मौत हो गई। शनिवार को केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ महेंद्र नाथ पांडेय मृतकों के परिजनों से मिलने पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed