फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   mahatma gandhi Kashi Vidyapith online counseling Four times more candidates will get chance cut off list is being prepared

काशी विद्यापीठ: ऑनलाइन काउंसिलिंग में मिलेगा चार गुना अभ्यर्थियों को मौका, तैयार हो रही कट ऑफ लिस्ट

Mon, 13 Sep 2021 12:12 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 13 Sep 2021 12:12 AM IST
सार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में प्रवेश परिणाम जारी होने के बाद प्रवेश सेल दाखिले के लिए कट ऑफ तैयार कर रहा है। प्रवेश प्रक्रिया में छात्रों की काउंसिलिंग ऑनलाइन कराई जाएगी। 

विज्ञापन
mahatma gandhi Kashi Vidyapith online counseling Four times more candidates will get chance cut off list is being prepared
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्नातक और स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए काउंसिलिंग जल्द शुरू होगी। प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी करने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन कट ऑफ लिस्ट भी दो से तीन दिन के अंदर जारी करेगा। वहीं, ऑनलाइन काउंसिलिंग में एक सीट पर चार गुना अभ्यर्थियों को ऑनलाइन प्रमाणपत्र अपलोड करने का मौका दिया जाएगा। 
विज्ञापन


विद्यापीठ में प्रवेश परिणाम जारी होने के बाद प्रवेश सेल दाखिले के लिए कट ऑफ तैयार कर रहा है। प्रवेश प्रक्रिया में छात्रों की काउंसिलिंग ऑनलाइन कराई जाएगी। प्रवेश सेल अपलोड प्रमाणपत्रों का सत्यापन ऑनलाइन करेगा।
विज्ञापन

चयनित अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्रों की हार्डकापी संबंधित विभाग से सत्यापित करानी होगी और शुल्क जमा करने के बाद दाखिले की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी। जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नवरत्न सिंह का कहना है कि दो से तीन दिनों में कटऑफ लिस्ट जारी होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जारी हुए परिणाम
बीए, बीकाम, बीएससी (बायो, गणित, बॉटनी), बीए-ऑनर्स (मास कम्युनिकेशन), बीएससी (ऑनर्स)-कृषि, बीएफए, बीए-एलएलबी, एमए (इतिहास, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, पत्रकारिता और जन संचार), एमए/एम (गृह विज्ञान, गणित, भूगोल), एमकाम, एमएसडब्ल्यू, एमएफए (पेंटिंग), एलएलएम, एलएलबी, एमएड, पीजीडीसीए, डिप्लोमा इन वोकल म्यूजिक।
 

30 पाठ्यक्रमों में मेरिट से होगा दाखिला

काशी विद्यापीठ के 59 पाठ्यक्रमों में से 29 पाठ्यक्त्रस्मों में प्रवेश परीक्षाएं कराई गई थीं। वहीं 30 पाठ्यक्रमों में महज 1766 आवेदन आए थे। निर्धारित सीट के सापेक्ष दोगुने से कम आवेदन आने के कारण 30 पाठ्यक्रमों में दाखिला मेरिट से लेने का निर्णय लिया गया है। मेरिट से होने वाले पाठ्यक्रमों में दाखिले की काउंसिलिंग विभाग स्तर पर होगी। प्रायोगिक परीक्षा के कारण बीम्यूज, एमम्यूज, बीपीएड व एमपीएड पाठ्यक्रम का परिणाम अभी जारी नहीं हुआ है। 

हरिश्चंद्र महाविद्यालयः एलएलबी की एक सीट पर सात दावेदार

हरिश्चंद्र महाविद्यालय में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षाएं 17 सितंबर से आरंभ होंगी। प्रवेश परीक्षा आवेदन की तिथि दो बार बढ़ाई जा चुकी है। महाविद्यालय में एलएलबी, बीकॉम और बीए में दाखिले के लिए सबसे अधिक मारामारी है। आलम यह है कि एलएलबी की एक सीट पर सात से अधिक दावेदार हैं। रविवार को आवेदन की अंतिम तिथि भी समाप्त हो गई।

हरिश्चंद्र महाविद्यालय में स्नातक, स्नातकोत्तर व विधि में दाखिले के लिए 11706 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। सोमवार से प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र ऑनलाइन कर दिए जाएंगे। एलएलबी की 320 सीटों के लिए 2224 आवेदकों ने आवेदन किए हैं। बीकॉम की 480 सीटों के लिए 2378 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। इस हिसाब से एक सीट पर पांच अभ्यर्थी हैं। 

वहीं, बीए की 700 सीटों के लिए 3604 आवेदन आए हैं। बीए की एक सीट के लिए भी पांच अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा देंगे। प्राचार्य डॉ. अनिल प्रताप सिंह के मुताबिक पहले दिन यानी 17 सितंबर को प्रथम पाली में बीबीए व बीसीए व द्वितीय पाली में बीकॉम की प्रवेश परीक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed