फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   mahatma gandhi Kashi Vidyapith Now biometric attendance new system will be applicable on officers teachers employees and students

अब काशी विद्यापीठ में दर्ज होगी बायोमेट्रिक हाजिरी, अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों पर लागू होगी नई व्यवस्था

Wed, 08 Sep 2021 09:25 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 08 Sep 2021 09:25 PM IST
सार

 नई व्यवस्था लागू होने से विश्वविद्यालय में अब हाजिरी दर्ज कराने में किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं हो सकेगी। वहीं छात्र-छात्राओं को भी नियमित रूप से विश्वविद्यालय आकर ही अपनी हाजिरी दर्ज करवानी होगी।

विज्ञापन
mahatma gandhi Kashi Vidyapith Now biometric attendance new system will be applicable on officers teachers employees and students
अब काशी विद्यापीठ में दर्ज होगी बायोमेट्रिक हाजिरी - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में अब हाजिरी दर्ज करने में किसी भी तरह का घालमेल नहीं हो सकेगा। विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक प्रणाली से हाजिरी दर्ज की जाएगी। कुलपति प्रो. एके त्यागी ने नई व्यवस्था को जल्द ही विश्वविद्यालय में लागू करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के अध्यापक, अधिकारी, कर्मचारी तथा छात्र-छात्राओं को बायोमेट्रिक प्रणाली से अपनी हाजिरी दर्ज करवानी होगी। बुधवार को विश्वविद्यालय के सर्वपल्ली राधाकृष्णन सभागार में कुलपति प्रो. एके त्यागी की अध्यक्षता में विभागाध्यक्ष, संकायाध्यक्ष व निदेशकों की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय मानकों के अनुसार विश्वविद्यालय में अध्यापकों को छह घंटे तथा प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारियों को आठ घंटे विश्वविद्यालय में कार्य करना अनिवार्य है। छात्र-छात्राओं के लिए भी परीक्षा में बैठने के लिए 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य है। नई व्यवस्था लागू होने से विश्वविद्यालय में अब हाजिरी दर्ज कराने में किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं हो सकेगी। वहीं छात्र-छात्राओं को भी नियमित रूप से विश्वविद्यालय आकर ही अपनी हाजिरी दर्ज करवानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 17 सितंबर

काशी विद्यापीठ में अगली कक्षाओं में दाखिले के लिए प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 17 सितंबर निर्धारित की गई है। कुलपति ने आदेश दिया है कि जिन पाठ्यक्रमों के परीक्षाफल घोषित हो चुके हैं और जिन पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों को प्रोन्नत किया गया है, वह सभी छात्र अगली कक्षाओं में प्रवेश के लिए 17 सितंबर तक शुल्क जमा कर सकते हैं।

छात्रों से लिए गए शुल्क की गड़बड़ियां होंगी दूर

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में संचालित पाठ्यक्रमों में शुल्क की असमानता को दूर करने के लिए समिति का गठन किया गया है। कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी के आदेश पर गठित यह समिति विश्वविद्यालय में छात्रों से लिए गए शुल्क में गड़बड़ियों की समस्या को दूर करेगी।

समिति में वित्त अधिकारी प्रो. अजीत कुमार शुक्ल, कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय, संकायाध्यक्ष डॉ. बंशीधर पांडेय, सहायक कुलसचिव हरीशचंद शामिल हैं। इसके अतिरिक्त समिति में दो सदस्य विशेष आमंत्रण पर भी नामित किए गए हैं। इसमें संकायाध्यक्ष प्रो. रंजन और जयशंकर प्रसाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed