{"_id":"674d941971c069fcec0cd316","slug":"mahatma-gandhi-kashi-vidyapith-admission-last-date-for-online-application-on-7-december-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"MGKVP: काशी विद्यापीठ में दाखिले के लिए आखिरी मौका, जल्द करें ऑनलाइन आवेदन; ये है अंतिम तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MGKVP: काशी विद्यापीठ में दाखिले के लिए आखिरी मौका, जल्द करें ऑनलाइन आवेदन; ये है अंतिम तिथि
Mon, 02 Dec 2024 04:33 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 02 Dec 2024 04:33 PM IST
सार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ वर्ष में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए सात दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन होगा।
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2024-25 में स्नातक, स्नातकोत्तर के प्रथम वर्ष में दाखिले की प्रक्रिया अब अंतिम दौर में है। अब विश्वविद्यालय में द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ वर्ष में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। संबंधित अभ्यर्थी सात दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में स्नातक, स्नातकोत्तर, व्यवसायिक, डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के विषम सेमेस्टर के छात्र/छात्राओं को दाखिले की तिथि का इंतजार था। अब विश्वविद्यालय की ओर से विषम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं का आगामी सत्र (तृतीय, पंचम, सप्तम व नवम् सेमेस्टर और स्नातक द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ वर्ष) और (एमसीए, पीजीडीसीए, एमबीए व एमम्यूज को छोड़कर) शेष सभी विषयों में ऑनलाइन प्रवेश की तिथि घोषित कर दी गई है।
विज्ञापन
कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि सात दिसंबर तक प्रवेश निर्धारित गई है। संबंधित अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन