फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mahatma Gandhi Kashi Vidyapeeth will celebrate foundation day on 10 February

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ 10 फरवरी को मनाएगा स्थापना दिवस

Sat, 05 Feb 2022 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Mahatma Gandhi Kashi Vidyapeeth will celebrate foundation day on 10 February
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ 10 फरवरी को 101वां स्थापना दिवस गौरव दिवस के रूप में मनाएगा। शताब्दी वर्ष के बाद आयोजित होने वाले स्थापना दिवस को भव्य स्वरूप देने के लिए समितियों का गठन किया गया। कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी के निर्देश पर आयोजनों की रूपरेखा तैयार की गई। व्यवस्था के लिए कोर कमेटी का भी गठन किया गया है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. एके त्यागी ने शुक्रवार को बताया कि समारोह के लिए 12 समितियों का गठन किया गया है। समारोह में झांकी, खेलकूद, सांस्कृतिक आयोजन समेत विविध प्रतियोगिताएं होंगी। आयोजन समिति, झांकी समिति, क्रीड़ा प्रतियोगिता समिति, पोस्टर प्रतियोगिता, वाद-विवाद, सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजन, अनुश्रवण समिति, तकनीकी और अनुशासन समिति का गठन किया गया है। कोर कमेटी में जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नवरत्न सिंह, डॉ. अनिल कुमार चौधरी, डॉ. सूर्यनाथ सिंह शामिल हैं। काशी विद्यापीठ की स्थापना स्वतंत्रता संग्राम के असहयोग आंदोलन के समय 10 फरवरी सन 1921 को वसंत पंचमी पर बाबू शिवप्रसाद गुप्त द्वारा की गई थी। इसकी आधारशिला स्वयं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने रखी थी। राष्ट्ररत्न बाबू शिवप्रसाद ने काशी विद्यापीठ के लिए भूमि दान दी और दस लाख रुपये ेकर श्री हर प्रसाद शिक्षा निधि की स्थापना भी की थी। एक जुलाई 1963 में इसे विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा मानद विश्वविद्यालय घोषित किया गया। 15 जनवरी 1975 में इसे चार्टर्ड विश्वविद्यालय का दर्जा प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

कोट
काशी विद्यापीठ पूर्वांचल का एक बड़ा विश्वविद्यालय है। पूरा विद्यापीठ परिवार इसका शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के साथ-साथ आजादी के अमृत महोत्सव तथा इसकी गौरव गाथा का जश्न मनाएगा। प्रो. आनंद कुमार त्यागी, कुलपति
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed