{"_id":"619b527d545f743d7a295cfd","slug":"mahatama-gandhi-kashi-vidyapith-varanasi-teachers-and-student-sit-on-strike-teachers-allege-students-are-misbehaving","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी विद्यापीठ में गुरु-शिष्य धरने पर बैठे: अध्यापकों का आरोप- छात्र कर रहे दुर्व्यवहार, छात्रों ने गड़बड़ी करना का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विद्यापीठ में गुरु-शिष्य धरने पर बैठे: अध्यापकों का आरोप- छात्र कर रहे दुर्व्यवहार, छात्रों ने गड़बड़ी करना का लगाया आरोप
Mon, 22 Nov 2021 01:51 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 22 Nov 2021 01:51 PM IST
सार
काशी विद्यापीठ में प्रोफेसर संग दुर्व्यवहार के आरोपी छात्र के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशित अध्यापकों ने सोमवार को धरना दिया। इधर, उनके खिलाफ छात्रों ने भी प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ में धरने पर बैठे अध्यापक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में अध्यापक और छात्र आमने- सामने आ गए हैं। दोनों एक दूसरे के खिलाफ सोमवार को परिसर में धरने पर बैठ गए ह़ैं। अध्यापकों और छात्रों के धरने पर बैठने से पठन-पाठन पूरी तरह से ठप हो गई है। इधर, विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ में सोमवार को समाजकार्य संकाय के सामने शिक्षक और छात्र धरने पर बैठ गए। पिछले दिनों कुछ छात्रों ने एक प्रोफेसर के संग दुर्व्यवहार किया था। इसके बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन ने आरोपी छात्रों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की थी। इसे लेकर शिक्षकों में जबर्दस्त रोष है। शिक्षकों ने पत्र लिखकर धरना देने का एलान किया था। शिक्षकों ने इसकी सूचना कुलपति को भी दी थी।
विज्ञापन
अध्यापकों से पहले छात्रों ने शुरू किया धरना
वहीं इसकी भनक लगते ही छात्रों ने शिक्षकों से पहले ही प्रशासनिक भवन के सामने गांधी प्रतिमा के पास धरना स्थल कब्जा कर लिया और सुबह धरने पर बैठ गए। इसे देखते हुए शिक्षकों को समाज कार्य विभाग के सामने दरी बिछानी पड़ी। इसके बाद छात्र भी वहीं पहुंच गए। दोनों तरफ से एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी हो रही है।
विज्ञापन
पढ़ेंः नीट फर्जीवाड़ा: सॉल्वर गैंग पार्ट-2 का खुलासा, सरकारी कर्मचारी और साइबर कैफे संचालक गिरफ्तार
कुलपति प्रो आनंद कुमार त्यागी ने भी सभी विभागों को सुचारू रूप से काम करने की नोटिस भी जारी की है।