फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mahashivratri 2025 Varanasi advisory for information from Peshwai to parking for Baba vishwanath tableau darsh

Mahashivratri 2025: बाबा के झांकी दर्शन की राह आसान बनाएगी पेशवाई से पार्किंग तक की ये जानकारी

Wed, 26 Feb 2025 10:46 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 26 Feb 2025 10:46 AM IST
सार

Mahashivratri Varanasi 2025: महाशिवरात्रि पर 15 लाख श्रद्धालुओं के काशी आने का अनुमान है। सुबह से काशी विश्वनाथ धाम समेत शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक के शिव मंदिरों में भक्तों की कतार लगी है। 

विज्ञापन
Mahashivratri 2025 Varanasi advisory for information from Peshwai to parking for Baba vishwanath tableau darsh
Mahashivratri 2025: नागा संन्यासियों की निकली राजसी यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाशिवरात्रि पर काशी आए हैं तो यह आपके लिए जानना जरूरी है कि बाबा विश्वनाथ के झांकी दर्शन कैसे होंगे? झांकी दर्शन कब से कब तक हो सकेगा? वाहन पार्किंग की व्यवस्था कहां की गई है? अखाड़ों की पेशवाई कहां से निकलेगी और उसे कैसे देख सकेंगे? किसी भी आपातकालीन स्थिति में किससे संपर्क करना है। इस महाशिवरात्रि 15 लाख श्रद्धालुओं के काशी आने का अनुमान है।              

विज्ञापन

                
सवाल : बाबा विश्वनाथ के झांकी दर्शन आमजन कब से कब तक कर सकेंगे?
जवाब : बाबा विश्वनाथ के झांकी दर्शन मंगला आरती के बाद सुबह 3.30 बजे से शुरू हो हुआ। दर्शन-पूजन का सिलसिला 27 फरवरी की शयन आरती तक चलता रहेगा।
विज्ञापन

सवाल: मंदिर परिसर में प्रवेश कैसे मिलेगा?
जवाब : ललिता घाट की ओर से गंगा द्वार, ढुंढिराज गेट और सरस्वती द्वार। दोपहर एक बजे के बाद आम श्रद्धालु गेट नंबर चार से भी आ-जा सकेंगे।
सवाल : बाबा विश्वनाथ की आरती का समय क्या रहेगा?
जवाब : मंगला आरती भोर 2.15 बजे से 3.30 बजे तक हुआ। मध्याह्न भोग आरती सुबह 11.40 बजे से दोपहर 12.20 तक होगी। चारों प्रहर की आरती के दौरान झांकी दर्शन किए जा सकेंगे। प्रथम प्रहर की आरती रात 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगी। द्वितीय प्रहर की आरती रात 1:30 बजे से रात 2.30 बजे तक होगी। तृतीय प्रहर की आरती अलसुबह 3.30 बजे से 4.30 बजे तक चलेगी। चतुर्थ प्रहर की आरती सुबह 5 बजे से 6.15 बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल : मंदिर में क्या लेकर नहीं जा सकेंगे?
जवाब : मोबाइल या कोई भी अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री, माचिस और लाइटर जैसी कोई भी वस्तु लेकर धाम के अंदर नहीं जा सकेंगे। धाम के अंदर दूध, जल, प्रसाद और माला-फूल ही श्रद्धालु ले जा सकते हैं।

सवाल : गंगा स्नान के लिए कहां जाएं?
जवाब: गोदौलिया चौराहा पहुंचने के बाद पैदल ही दशाश्वमेध घाट या उसके आसपास के किसी घाट पर जाकर बैरिकेडिंग से पहले गंगा में सुरक्षित स्नान कर सकते हैं।
सवाल : श्रद्धालुओं के वाहन कहां तक जाएंगे?
जवाब : श्रद्धालुओं के वाहन मैदागिन, गुरुबाग, ब्रॉडवे तिराहा और रेवड़ी तालाब पुलिस चौकी से आगे गोदौलिया की ओर नहीं जाएंगे। गोदौलिया से मैदागिन और गिरजाघर चौराहा से दशाश्वमेध घाट तक नो व्हीकल जोन है।
सवाल : अखाड़ों की पेशवाई कहां देखने को मिलेगी?
जवाब : सोनारपुरा से विश्वनाथ धाम के बीच कहीं भी सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर खड़े होकर अखाड़ों की पेशवाई देख सकते हैं।
सवाल : वाहन पार्किंग स्थल कहां बनाए गए हैं?
जवाब: हरहुआ बस पार्किंग रामेश्वर लॉन, रिंग रोड रामेश्वर लॉन के सामने (परमेश्वर धाम), कृषक इंटर कॉलेज हरहुआ, जगतपुर इंटर कॉलेज, रोहनिया, संत रविदास मंदिर ग्राउंड, विश्व सुंदरी पुल के नीचे, लंका मैदान रामनगर, रेलवे ग्राउंड लहरतारा, सर्व सेवा संघ का खाली मैदान, पानी टंकी के नीचे खाली मैदान नमो घाट के बगल में, भदऊं चुंगी के दाएं तरफ रेलवे का मैदान, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय चौकाघाट के पास, कबीर मठ मैदान पिपलानी कटरा के पास, डीएवी कॉलेज लोहटिया के पास, ट्रांसपोर्ट नगर ग्राउंड मोहनसराय, काशी विद्यापीठ और कटिंग मेमोरियल स्कूल। इसके अलावा https://tinyurl.com/4jk86w7e लिंक के माध्यम से अपने नजदीकी वाहन पार्किंग स्थल को खोज सकते हैं।
सवाल : किसी भी आपातकालीन स्थिति में कहां संपर्क करें?
जवाब : किसी भी आपातकालीन स्थिति में समीप खड़े पुलिस कर्मी से संपर्क करें या फिर 112 नंबर पर फोन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed