{"_id":"6488367ff2034299720300d5","slug":"mahant-of-sankat-mochan-temple-prof-vishwambharnath-mishra-received-sangeet-natak-akademi-award-2023-06-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र को मिला संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र को मिला संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार
Tue, 13 Jun 2023 02:57 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 13 Jun 2023 02:57 PM IST
सार
वाराणसी स्थित संकट मोचन मंदिर के महंत व आईआईटी बीएचयू के प्रोफेसर विश्वंभरनाथ मिश्र को संगीत नाटक अकादमी से सम्मानित किया गया है। मंगलवार को लखनऊ राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने उन्हें इस सम्मान से अलंकृत किया।
विज्ञापन
प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र को मिला संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी स्थित संकट मोचन मंदिर के महंत व आईआईटी बीएचयू के प्रोफेसर विश्वंभरनाथ मिश्र को संगीत नाटक अकादमी से सम्मानित किया गया है। मंगलवार को लखनऊ राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने उन्हें इस सम्मान से अलंकृत किया।
विज्ञापन
संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में प्रदेश सरकार की ओर से दिए जाने वाला सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार है। राजभवन में सम्मानित होने के बाद प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र ने ट्वीट कर कहा कि आज राज्यपाल से संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्राप्त किया। ये आप सब के शुभकामना से ही संभव हुआ।
विज्ञापन
यह गंगा जी के कार्य और संगीत की सेवा का यह सम्मान है। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र ने कहा कि पुरस्कार मेरा नहीं बनारस का है। काशी के हर एक व्यक्ति का है। पुरस्कार मिलने से बनारस को पहचान मिली है यह मेरे लिए बड़ी बात है। हमारा प्रयास होगा कि हम कला के क्षेत्र में अपने शहर, प्रदेश और देश का नाम रोशन करें।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: ओपी राजभर की क्या फिर NDA में होगी वापसी? बेटे की शादी की बधाई देने घर पहुंचे भूपेंद्र सिंह चौधरी
वर्तमान में प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र आईआईटी बीएचयू में इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के विभागाध्यक्ष और संकटमोचन मंदिर के महंत हैं। प्रोफेसर विश्वंभरनाथ मिश्र के अलावा डॉ. अष्टभुजा मिश्रा को भी संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार मिला है। इसके बाद से काशी के कलाजगत में खुशी की लहर है।