फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   mahant kulpati tiwari

विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत का अनशन जारी, स्वास्थ्य पर नजर

Fri, 29 Jan 2021 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
mahant kulpati tiwari
वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत डॉ. कुलपति तिवारी का अनशन बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। डॉ. कुलपति तिवारी की सेहत पर परिजनों द्वारा नजर रखी जा रही है। हर आठ घंटे पर पारिवारिक चिकित्सक द्वारा उनका ब्लडप्रेशर और पल्स रेट नापा जा रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पूर्व महंत के समर्थन में सूर्योदय से सूर्यास्त तक दैनिक उपवास करने वालों की संख्या में भी बढ़ोतरी होने लगी है। प्रदेश के करीब एक दर्जन शहरों में उनके शिष्यों ने उपवास रखा। समर्थन में दैनिक उपवास का क्रम आरंभ करने वालों में बहराइच की सुमित्रा देवी, जौनपुर के मोहन स्वामी सहित बनारस के पिपलानी कटरा की भारती देवी, कबीरचौरा की गीता शर्मा और लंका की अलका शर्मा शामिल हैं। छत्तीसगढ़ की गायत्री रानू शर्मा, रीवां की स्मिता दुबे, गोडा के अंकित पांडेय एवं जितेंद्र नारायण अग्निहोत्र, बहराइच के पंकज मिश्रा, बबुरी के विंध्याचल पांडेय और वाराणसी के मनोज शर्मा पहले दिन से ही क्रमिक उपवास कर रहे हैं।
विज्ञापन

26 जनवरी से अन्न-जल त्याग कर देने के कारण डॉ. तिवारी के ब्लड प्रेशर और पल्स रेट में सामान्य उतार चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। क्षेत्रीय पुलिस भी अनशन पर लगातार नजर बनाए है। दशाश्वमेध पुलिस चौकी इंचार्ज अपने मातहतों के साथ दो बार टेढ़ीनीम स्थित महंत आवास पहुंचे। आरएसएस के कुछ बड़े नेताओं ने भी इस प्रकरण में हस्तक्षेप करते हुए डॉ. कुलपति तिवारी से अनशन तोड़ने का अनुरोध किया है, लेकिन डॉ. तिवारी लिखित आश्वासन पर ही अनशन तोड़ने की शर्त पर अडिग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed