फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mahanagri Express stops in Mirzapur for a woman who is angry with her husband Varanasi news

यूपी: पति से नाराज होकर जा रही महिला के लिए रुकी रही महानगरी एक्सप्रेस, जानें पूरा मामला

Mon, 02 Nov 2020 07:22 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 02 Nov 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
Mahanagri Express stops in Mirzapur for a woman who is angry with her husband Varanasi news

यूपी के वाराणसी जिले में खाने को लेकर पति से झगड़ा होने के बाद नाराज पत्नी अपने दो बच्चों के साथ ट्रेन पर बैठ गई। मिर्जापुर में जब टीटीई ने उससे टिकट मांगा तो उसने आप बीती बताई। मिर्जापुर स्टेशन पर महानगरी एक्सप्रेस को देर तक रुकना पड़ा।

विज्ञापन


वैसे महानगरी एक्सप्रेस मिर्जापुर स्टेशन पर रूकती है, लेकिन इस मामले से ट्रेन तय समय से अधिक देरी तक रुकी रही। इसके बाद जीआरपी ने उसके पति व देवर को बुलाकर महिला और बच्चों को उनके हवाले किया।

विज्ञापन

वाराणसी निवासी एक महिला का रविवार की रात को पति से खाने को लेकर विवाद हो गया था। उसका पति हलवाई का काम करता है। घर पर भोजन सही न होने पर उसने पत्नी को फटकार लगाई। इससे नाराज होकर सोमवार की दोपहर पत्नी अपने चार वर्ष की पुत्री और पांच माह के पुत्र के साथ वाराणसी स्टेशन से महानगरी ट्रेन पर बैठ गई।

रास्ते में जब टीटीई ने उससे टिकट मांगा तो उसने पूरी बात बताई। इसके बाद ट्रेन मिर्जापुर स्टेशन पहुंची। मिर्जापुर स्टेशन पर दो मिनट का स्टापेज है, लेकिन ट्रेन 10 मिनट तक खड़ी रही। टीटीई ने जीआरपी को बुुलाकर महिला और बच्चों को उनके हवाले किया।

जीआरपी प्रभारी उदय शंकर कुशवाहा ने बताया कि महिला घर से नाराज होकर ट्रेन पर बैठ गई थी। उसे यह भी नहीं पता था कि वह कहां जा रही है। उसके पति और देवर को बुुलाकर उसे सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed