फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mahakumbh 2025 will be pollution free: Transport Minister

प्रदूषण मुक्त होगा महाकुंभ 2025 : परिवहन मंत्री

Wed, 03 Jul 2024 05:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Mahakumbh 2025 will be pollution free: Transport Minister
varanasi news: mahakumbh 2025 : परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि महाकुंभ की तैयारियों में परिवहन विभाग जुटा हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में अब तक चार बैठकें हो चुकी है। इस बार महाकुंभ मेला परिक्षेत्र में डीजल बसें नहीं संचालित होंगी। सिर्फ सीएनजी और ई-बसों का संचालन होगा। महाकुंभ के लिए इस बार सात हजार नई बसें खरीदी जाएंगी। अब तक 3600 नई बसें खरीदी जा चुकी हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को काशी दौरे पर पहुंचे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से कहा कि मेला क्षेत्र में बसों के आवागमन के लिए अस्थायी बस स्टैंड बनाए जा रहे हैं। सड़कें भी बनाई जा रही हैं। मेला के सभी क्षेत्र वाराणसी, लखनऊ, रीवा और कानपुर रूट पर दर्शनार्थियों को 24 घंटे बसें उपलब्ध होंगी। राहुल गांधी के हिंदुत्व पर दिए बयान पर उन्होंने कहा कि राहुल क्या बोलते हैं, उन्हें खुद मालूम नहीं रहता है। इसके पूर्व उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों संग समीक्षा बैठक भी की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed