{"_id":"6798c42cb12b48e3860c3398","slug":"mahakumbh-2025-action-will-be-taken-against-auto-and-e-rickshaw-drivers-without-uniform-in-varanasi-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: श्रद्धालुओं से नहीं ले सकेंगे ज्यादा किराया, बिना यूनिफॉर्म ऑटो व ई-रिक्शा चालकों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: श्रद्धालुओं से नहीं ले सकेंगे ज्यादा किराया, बिना यूनिफॉर्म ऑटो व ई-रिक्शा चालकों पर होगी कार्रवाई
Tue, 28 Jan 2025 05:19 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 28 Jan 2025 05:19 PM IST
सार
Mahakumbh 2025: महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं से अवैध वसूली करने पर ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऑटो व ई-रिक्शा चालकों को यूनिफॉर्म पहनना होगा।
विज्ञापन
शिखर ओझा, आरटीओ (प्रशासन)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाकुंभ के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की ओर से किराये के तौर पर अवैध वसूली की जा रही है। श्रद्धालुओं से अवैध किराया वसूली की शिकायत परिवहन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची हैं।
विज्ञापन
हरहुआ कृषक इंटर कॉलेज के अस्थाई बस अड्डा और जगतपुर इंटर कॉलेज में अस्थाई बस अड्डा बना है। यहां तक आवाजाही के नाम पर ऑटो, ई-रिक्शा चालकों की ओर से श्रद्धालु यात्रियों से अवैध वसूली हो रही है। इसके अलावा भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अधिक किराये के शिकायतें पहुंची हैं।
विज्ञापन
संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन शिखर ओझा ने बताया कि श्रद्धालुओं से मनमाना किराया वसूलने पर संबंधित चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। वहीं, ऑटो चालक वर्दी में नहीं होंगे तो उस पर भी कार्रवाई तय है। अवैध वसूली की शिकायत मिलने पर संबंधित ऑटो, ई-रिक्शा चालकों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन