फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Maha Shivratri New record devotees in Baba Darbar 14 devotees visited one second

Maha Shivratri: बाबा दरबार में श्रद्धालुओं का नया रिकॉर्ड, एक सेकंड में 14 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Sat, 09 Mar 2024 10:41 AM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 09 Mar 2024 10:41 AM IST
सार

Maha Shivratri: मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्रा ने कतारबद्ध श्रद्धालुओं पर गुलाब के फूल बरसाकर स्वागत किया। सात घंटे पहले से ही कतार में लगे हुए श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक था।

विज्ञापन
Maha Shivratri New record devotees in Baba Darbar 14 devotees visited one second
kashi vishwanath dham - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाशिवरात्रि पर श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन का नया रिकॉर्ड ही बना दिया। रात दस बजे तक 9.11 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। इससे पहले एक जनवरी 2024 को 7.25 लाख लोगों ने बाबा के दर्शन किए थे। आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को एक सेकंड में 14 श्रद्धालुओं ने बाबा के झांकी दर्शन किए। मंगला आरती से शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला अनवरत 45 घंटों तक चलेगा।

विज्ञापन


शुक्रवार की भोर में मंगला आरती के बाद 3:15 बजे से दर्शन-पूजन के लिए मंदिर के कपाट खुल गए। मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्रा ने कतारबद्ध श्रद्धालुओं पर गुलाब के फूल बरसाकर स्वागत किया। सात घंटे पहले से ही कतार में लगे हुए श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक था। गेट नंबर चार से एक कतार दशाश्वमेध घाट की तरफ तो दूसरी कतार चौक थाने के आगे तक लगी थी। हर-हर महादेव... और जय श्रीराम... का जयघोष करते हुए श्रद्धालुओं का रेला बाबा के धाम में प्रवेश करने लगा।

विज्ञापन

लगे हर-हर महादेव के नारे

सुबह छह बजे तक 1.78 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में दर्शन किए। दर्शनार्थियों का आंकड़ा प्रति सेकंड 16 श्रद्धालुओं का रहा। नौ बजे तक 3.88 लाख, 10 बजे तक 4.53 लाख, 11 बजे तक 4.94 लाख, 12 बजे तक 5.42 लाख, एक बजे तक 5.98 लाख, दो बजे तक 6.56 लाख, तीन बजे तक 6.82 लाख, चार बजे तक 7.26 लाख, पांच बजे तक 7.57 लाख और शाम छह बजे तक 7.81 लाख ने दर्शन किए थे।


प्रति सेकंड दर्शनार्थियों का आंकड़ा
  • सुबह 3 से 6 बजे तक 16 दर्शनार्थी प्रति सेकंड
  • सुबह 6 से 9 बजे तक 19 दर्शनार्थी प्रति सेकंड
  • सुबह 9 से 12 बजे तक 14 दर्शनार्थी प्रति सेकंड
  • दोपहर 12 से 3 बजे तक 12 दर्शनार्थी प्रति सेकंड
  • दोपहर 3 से 5 बजे तक 6 दर्शनार्थी प्रति सेकंड

दर्शनार्थियों के अब तक के आंकड़े
  • एक जनवरी 2024 को 7.25 लाख
  • सावन के सोमवार को भक्तों की संख्या
  • 10 जुलाई पहला सोमवार- 5.50 लाख
  • 17 जुलाई दूसरा सोमवार- 5.50 लाख
  • 24 जुलाई तीसरा सोमवार- 06 लाख
  • 31 जुलाई चौथा सोमवार- 6.50 लाख
  • सात अगस्त पांचवां सोमवार- 6.60 लाख
  • 14 अगस्त छठवां सोमवार- 6.15 लाख
  • 21 अगस्त सातवां सोमवार- 6.85 लाख
  • 28 अगस्त आठवां सोमवार- 6.35 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed