महाकुंभ : अस्थायी आयुर्वेदिक-होम्योपैथिक चिकित्सालयों की भी होगी सुविधा, जानें कहां लगेंगे शिविर
Varanasi News : महाकुंभ में आने वाले लाखों भक्तों की सहूलियत को देखते हुए प्रदेश सरकार की तरफ से यह शिविर लगाए जाएंगे। यहां नोडल अधिकारी भी नियुक्त होंगे। भक्तों को किसी भी प्रकार की दिक्कत या नियमित दवाइयों के लिए शिविर के चिकित्सक हमेशा तत्पर रहेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में 20 अस्थायी आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक चिकित्सालय बनाए गए हैं। इनमें श्रद्धालुओं के इलाज की व्यवस्था है।
राज्यमंत्री ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में 10 होम्योपैथिक और 10 आयुर्वेदिक चिकित्सालय बने हैं। इनका संचालन 26 फरवरी तक किया जाएगा। मेला क्षेत्र के चिकित्सालयों में 40 चिकित्साधिकारी (होम्योपैथिक), 28 चिकित्साधिकारी (आयुर्वेदिक) और 50 से ज्यादा फार्मासिस्ट, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
डॉ. मनोज कुमार सिंह और डॉ अखिलेश चंद्रभान सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। चिकित्साधिकारियों की टीम कैंप लगाकर श्रद्धालुओं को जागरूकता करेगी। आयुष विधा से उपचार की जानकारी देगी। बडे़ आध्यामिक पंडालों के बाहर भी स्वास्थ्य शिविर में लगेंगे।
नेशनल मेडिसनल प्लांट बोर्ड की तरफ से औषधीय पौधों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसमें औषधीय पौधों के प्रयोग की जानकारी दी जाएगी। मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान नई दिल्ली की पांच सदस्यीय विशेषज्ञों की (योग) टीम योग सिखाएगी।
यहां बने आयुर्वेदिक चिकित्सालय
सेक्टर 2– काली फ्लाईओवर लिंक मार्ग परेड ग्राउंड
सेक्टर 6 - नागवासुकी व कैलाशपुरी मार्ग चौराहे पर
सेक्टर 8- कैलाशपुरी मार्ग और अनंत माधव मार्ग चौराहे पर सेक्टर कार्यालय के पास
सेक्टर 9 - बजरंग दास मार्ग
सेक्टर 13- हर्षवर्धन मार्ग, गंगेश्वर मार्ग चौराहे के दक्षिण पूर्वी पटरी पर
सेक्टर 16 - हर्ष वर्धन मार्ग, अनंत माधव मार्ग चौराहे के दक्षिण पूर्वी पटरी पर
सेक्टर 17 नागवासुकी मार्ग अन्नपूर्णा मार्ग चौराहे के उत्तर पश्चिम कोने पर
सेक्टर 18 - संगम लोवर पूर्वी पटरी सूरदास मार्ग चौराहे के दक्षिण
सेक्टर 21- संगम लोवर पूर्वी
सेक्टर 24- अरैल सोमेश्वर महादेव मंदिर के पास
यहां होम्योपैथिक चिकित्सालय
सेक्टर 01- काली मार्ग
सेक्टर 06 - नागवासुकि अनंत माधव मार्ग
सेक्टर 09 - गदा माधव मार्ग
सेक्टर 9 B - बजरंग दस मार्ग
सेक्टर 3- हर्षवर्धन मार्ग
सेक्टर 16 - हर्षवर्धन मार्ग
सेक्टर 17- संगम लोअर पूरब
सेक्टर 18- संगम लोअर पूरब
सेक्टर 21 - संगम लोअर पूरब
सेक्टर 23 - संकट मोचन रोड, अरैल