फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Magic vehicle hits bicycle laborer dies in road accident in Varanasi

वाराणसी में तेज रफ्तार का कहर: मैजिक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, वाहन छोड़कर भागा चालक

Tue, 29 Sep 2026 01:19 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 29 Sep 2026 01:19 PM IST
सार

वाराणसी में सोमवार की रात में तेज रफ्तार ने एक मजदूर की जान ले ली। घटना उस समय हुई जब मजदूर साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार मैजिक ने टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
Magic vehicle hits bicycle laborer dies in road accident in Varanasi
इसी वाहन से हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के चौबेपुर क्षेत्र के खुटहना गांव के पास सोमवार की देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। यहां अनियंत्रित मैजिक की चपेट में आने से एक साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद चालक मैजिक छोड़कर भाग गया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
परिजनों के अनुसार, लटौनी गांव निवासी राममूरत राजभर (60 वर्ष) डुबकियां से मजदूरी कर साइकिल से घर लौट रहे  थे। खुटहना गांव के समीप पीछे से तेज रफ्तार मैजिक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


टक्कर इतनी तेज थी कि राममूरत गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल को एंबुलेंस से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक चौबेपुर अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम समेत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed