{"_id":"5ddb805d8ebc3e54d61e179f","slug":"magic-driver-died-in-a-collision-between-truck-and-magic-in-ghazipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर: ट्रक और मैजिक की टक्कर में एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर: ट्रक और मैजिक की टक्कर में एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
Mon, 25 Nov 2019 12:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 25 Nov 2019 12:48 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के निकट एनएच-29 पर ट्रक और मैजिक की भिड़ंत में मैजिक चालक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लिए भेज दिया। घटना रविवार की देर रात की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, आजमगढ़ से शादी में खाना बनाकर मैजिक से पांच कारीगर अपने घर जा रहे थे। अचानक वह गाजीपुर के गोपालपुर में सड़क किनारे मैजिक खड़ा करके लघुशंका करने लगे। तभी गाजीपुर से वाराणसी की ओर जा रहे ट्रक ने मैजिक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इस दौरान टक्कर से आसपास खड़े लोग चोटिल हो गए और वाराणसी जिले के ड्राइवर झाजी मिश्रा दोनों वहानों के बीच दब गए। आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घायलों को सीएचसी सैदपुर लाया गया। जबकि पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक मैजिक चालक वाराणसी जनपद के बड़ागांव थाना क्षेत्र के करमपुर गांव निवासी राकेश मिश्रा(26) है। घायलों में प्रमोद राजभर(25) और अरविंद कुमार( 19) ग्राम सरैया थाना बड़ागांव के रहने वाले हैं।