फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Magi arrived at the full moon can Sirgovrdhn Modi

माघी पूर्णिमा पर सीरगोवर्धन आ सकते हैं मोदी

Fri, 05 Feb 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला Updated Fri, 05 Feb 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
Magi arrived at the full moon can Sirgovrdhn Modi
सीर गोवर्धन में माघी पूर्णिमा पर मनाई जाने वाली संत रविदास की जयंती की तैयारियां दोगुने उत्साह से शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

 इस बार दुनिया के करीब 20 से अधिक देशों से गुरु के जन्मस्थान पर हाजिरी लगाने के लिए अनुयायियों का जमावड़ा लगेगा। देश के कोने-कोने से रविदासिया धर्म को मानने वाले यहां पहुंचेंगे।
इस बीच जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सीर गोवर्धन पहुंचने की सुगबुगाहट से मंदिर प्रबंधन का उत्साह बढ़ गया है। संत रविदास पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट के सेक्रेटरी सत्यपाल विरदी के मुताबिक प्रधानमंत्री को आमंत्रण भेजा गया था, जिसे उन्होंने कबूल कर लिया है।
विज्ञापन

संत रविदास पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन डेरा सचखंड बल्ला के संत निरंजन दास महाराज के निर्देशन में पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचकर पीएम को जयंती में आने का न्यौता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 इसमें संत रविदास मंदिर के पुजारी मंदीप दास भी शामिल थे। ट्रस्ट के सेक्रेटरी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने 22 फरवरी को माघी पूर्णिमा के दिन मुख्य समारोह में पहुंचने का भरोसा दिलाया है।
इससे आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों और संत रविदास के अनुयायियों में उत्साह का संचार हो गया है। सीर गोवर्धन गांव में आयोजन स्थल पर 22 से अधिक राज्यों के पंडाल लगने शुरू हो गए हैं।

 इस बार समय रहते रविदास मंदिर जाने वाली सड़कों को दुरुस्त कराने के प्रयास भी शुरू हो गए हैं। चौबीस घंटे, बिजली-पानी की सुविधा पंडालों में रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed