फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Maghi Purnima holy dip in Ganges today People arrive in Varanasi railway stations and bus stands crowded

माघी पूर्णिमा: आज पहला गंगा स्नान...काशी पहुंचे लोग, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर श्रद्धालुओं की भीड़; सुरक्षा

Sat, 03 Jan 2026 05:30 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 03 Jan 2026 05:30 AM IST
सार

Varanasi News: धार्मिक नगरी काशी में आज माघ मेले का पहला स्नान है। इसको लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर देर रात से ही यात्री जुटने लगे थे। शुभ मुहूर्त में सभी यात्री गंगा स्नान करेंगे।

विज्ञापन
Maghi Purnima holy dip in Ganges today People arrive in Varanasi railway stations and bus stands crowded
माघ मेले का लेकर घाटों पर उमड़े लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Magh Mela 2026: माघ मेले के तहत शनिवार को पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने के लिए लोगों के काशी पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। इसे लेकर कैंट रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को यात्रियों की भीड़ देखने को मिली। प्लेटफॉर्म से लेकर फुट ओवरब्रिज, सर्कुलेटिंग एरिया के साथ ही परिसर में बने होल्डिंग एरिया में भी जगह भर गई।

विज्ञापन


माघी मेले को लेकर इस बार तीन जनवरी से 15 फरवरी तक (3 जनवरी, 14, 18 जनवरी, 23 जनवरी, 1 फरवरी और 15 फरवरी) छह स्नान पड़ेंगे। इस दिन गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया, मऊ, गाजीपुर, जौनपुर सहित अन्य जिलों से प्रयागराज जाने के साथ ही बहुत से लोग काशी भी आते हैं।
विज्ञापन


इधर, रेलवे प्रशासन की ओर से वाराणसी से प्रयागराज तक पांच से अधिक स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं। स्पेशल ट्रेनें वाराणसी सिटी, वाराणसी जंक्शन और बनारस रेलवे स्टेशन से होते हुए प्रयागराज तक जाएंगी। इसमें सर्वाधिक लोग वाराणसी जंक्शन यानी कैंट स्टेशन पर आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ाई गई सुरक्षा

शुक्रवार की देर रात तक गोरखपुर, मऊ, भटनी, जौनपुर, चंदौली आदि जगहों से आने वाली ट्रेनों में भीड़ सामान्य दिनों की तुलना में अधिक दिखी। इसमें कोई अकेले तो कोई परिवार के साथ आया। कैंट रेलवे स्टेशन पर भी मेला चलने तक हर दिन डेढ़ लाख से अधिक यात्रियों के आने का अनुमान हैं।

इधर होल्डिंग एरिया में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए आरपीएफ के जवानों ने लोगों को व्यवस्थित ढंग से बिठाया और जिसको जहां जगह मिला वह आराम भी करने लगा। यहां जरूरत के हिसाब से जनरल टिकट लेने, इमरजेंसी दवाइयों की सुविधा के लिए ट्रेनों के आने जाने की जानकारी के लिए एलईडी स्क्रीन भी लगवाई गई है। सुरक्षा के लिहाज से सीसी कैमरा भी होल्डिंग एरिया में लगाया गया है।

पटल-प्रवाह और भीड़ के दबाव पर बदलेगा मार्ग
माघ मेला के दौरान यातायात, भीड़ नियंत्रण और समग्र सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने को लेकर शुक्रवार देर शाम पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने कैंप कार्यालय पर अधिकारियों के साथ बैठक की। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देख पटल-प्रवाह के अनुसार मार्ग निर्धारण, वन-वे संचालन, अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और निरंतर मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। पुलिस आयुक्त ने प्रमुख मार्गों, गंगा घाटों और संवेदनशील स्थलों पर मानक अनुरूप बैरिकेडिंग, वॉच टावरों से निगरानी और सीसीटीवी, ड्रोन से निगरानी पर विशेष जोर दिया।

स्नान क्षेत्रों में सुरक्षित लेन व्यवस्था, महिला श्रद्धालुओं के लिए चेंजिंग रूम, रेलवे स्टेशनों व स्कूल परिसरों में होल्डिंग एरिया व शहर के भीतर-बाहर सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था के निर्देश दिए गए। मेला और मंदिर परिक्षेत्र में नो-व्हीकल जोन पूर्व से घोषित कर आवश्यक सेवाओं को ही अनुमति देने और प्रमुख मंदिरों में महिला पुलिस सहित पर्याप्त बल, पीए सिस्टम और कतार प्रबंधन के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed