{"_id":"63df760192b2d152af31e976","slug":"magh-purnima-2023-everyone-s-support-echoed-on-the-ghats-ganga-should-be-clean-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Magh Purnima 2023: घाटों पर गूंजा सबका साथ हो-गंगा साफ हो, नमामि गंगे ने गंगा घाटों पर चलाया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Magh Purnima 2023: घाटों पर गूंजा सबका साथ हो-गंगा साफ हो, नमामि गंगे ने गंगा घाटों पर चलाया स्वच्छता अभियान
Sun, 05 Feb 2023 02:55 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 05 Feb 2023 02:55 PM IST
सार
गंगा मैया की जय के बीच नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में सभी ने 'सबका साथ हो, गंगा साफ हो' के नारे संग प्रत्येक काशीवासी को गंगा स्वच्छता से जुड़ने की अपील की गई।संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि गंगा सफाई अभियान के लिए लोगों का उत्साह मां गंगा के लिए बड़ा लाभकारी है।
विज्ञापन
घाटों पर गूंजा सबका साथ हो-गंगा साफ हो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में नमामि गंगे के तत्वावधान में रविवार को कार्यकर्ताओं ने दशाश्वमेध, प्रयाग, राजेन्द्र प्रसाद और अहिल्याबाई घाट तक आमजन को जागरूक करते हुए गंगातट पर किसी प्रकार की गंदगी न करने की अपील की। साबुन-शैंपू लगाकर स्नान रहे कर रहे लोगों को ऐसा न करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
स्वच्छता अभियान के तहत घाटों पर जगह- जगह फेंके गए कूड़े कचरे को भी नमामि गंगे के सदस्यों ने बंटोर कर कूड़ेदान तक पहुंचाया। घाटों पर श्रमदान के बाद वहां उपस्थित पर्यटकों और स्नानार्थियों को गंगा और घाटों को स्वच्छ रखने की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन
गंगा मैया की जय के बीच नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में सभी ने 'सबका साथ हो, गंगा साफ हो' के नारे संग प्रत्येक काशीवासी को गंगा स्वच्छता से जुड़ने की अपील की गई।संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि गंगा सफाई अभियान के लिए लोगों का उत्साह मां गंगा के लिए बड़ा लाभकारी है। स्वच्छता की प्रतिबद्धता के लिए संकल्प, साफ-सफाई और जागरूकता से अपनी गंगा नित निर्मलीकरण की ओर अग्रसर होंगी।
विज्ञापन
आयोजन का मूल उद्देश्य गंगा से सबको जोड़ना है। उन्होंने कहा कि गंगा स्वच्छता के लिए जन सहभागिता बहुत जरूरी है। आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला, प्रीति जायसवाल, विकास तिवारी , सुशील प्रजापति, रवि शंकर द्विवेदी, रमेश चौहान , राजेंद्र सिंह, अजय कुमार आदि उपस्थित रहे