फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Magh Mela 2023 170 additional buses will run from Varanasi zone Railway also made special arrangements

Magh Mela 2023: माघ मेले के लिए वाराणसी परिक्षेत्र से चलेंगी 170 अतिरिक्त बसें, रेलवे ने भी किए खास इंतजाम

Wed, 04 Jan 2023 07:54 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 04 Jan 2023 07:54 PM IST
सार

प्रयागराज में माघ मेले की शुरुआत 6 जनवरी से होने जा रही है। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए वाराणसी परिक्षेत्र से झूंसी के लिए 170 अतिरिक्त बसों का संचालन होगा।

विज्ञापन
Magh Mela 2023 170 additional buses will run from Varanasi zone Railway also made special arrangements
माघ मेला, प्रयागराज (फाइल)

विस्तार

प्रयागराज में माघ मेला में स्नान करने वालों की भीड़ को देखते हुए रेलवे और परिवहन निगम ने विशेष व्यवस्था की है। पांच जनवरी से वाराणसी परिक्षेत्र से 170 अतिरिक्त बसें और एक ट्रेन का संचालन शुरू होगा। पौष पूर्णिमा और मकर संक्रांति को देखते हुए बड़ी संख्या में लोग संगम स्नान करने जाएंगे। इसे देखते हुए परिवहन निगम ने तीन चरणों में बसों का संचालन कराने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


पहले चरण में 170 बसों का संचालन पांच से 17 जनवरी तक होगा। इसके लिए कैंट डिपो की 45, काशी डिपो की 27, ग्रामीण डिपो की 20, चंदौली डिपो की 10, जौनपुर डिपो की 43, गाजीपुर डिपो की 17, सोनभद्र डिपो की तीन और विंध्यनगर डिपो की पांच बसें लगाई गईं हैं, जो वाराणसी परिक्षेत्र के नौ स्थानों से चलाई जाएंगी। इसमें 41 बसें कैंट बस स्टेशन से रवाना होंगी।

विज्ञापन

चार जोड़ी विशेष ट्रेनें चलेंगी

रेलवे ने भी चार जोड़ी ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया है। इसमें पहली ट्रेन 05109 (बनारस-प्रयागराज रामबाग) चलाई जाएगी। यह ट्रेन बनारस स्टेशन से 5 जनवरी से चलेगी। अगले दिन रामबाग से गाड़ी संख्या 05110 बनारस के लिए आएगी। यह ट्रेन बनारस से रात 10:30 बजे चलेगी और सभी स्टेशनों पर रुकते हुए रामबाग पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां से चलेंगी कितनी बसें

Magh Mela 2023 170 additional buses will run from Varanasi zone Railway also made special arrangements
वाराणसी कैंट रोडवेज - फोटो : अमर उजाला
  • वाराणसी-झूंसी                41
  • मछलीशहर-झूंसी            25
  • जौनपुर-झूंसी                 22
  • सुजानगंज-झूंसी             22
  • बदलापुर-झूंसी              30
  • ज्ञानपुर-झूंसी                05
  • भदोही-झूंसी                05
  • गाजीपुर-झूंसी              10
  • चंदौली-झूंसी                05
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed