फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mafia Atiq Ahmed s henchmen tried to kidnap car rider in Kaushambi

अतीक का अंत, 'बुराई' अभी भी जिंदा: माफिया के गुर्गों ने कार सवार को अगवा करने की कोशिश की, सड़क पर लहराए असलहे

Sat, 16 Dec 2023 12:21 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मंझनपुर (कौशाम्बी)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंझनपुर (कौशाम्बी) Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 16 Dec 2023 12:21 PM IST
सार

पीड़ित युवक का आरोप है कि समदा के पास कार सवार अतीक के गुर्गों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। राइफल व पिस्टल सटाकर जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
Mafia Atiq Ahmed s henchmen tried to kidnap car rider in Kaushambi
अतीक अहमद - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

माफिया अतीक के गुर्गों ने बुधवार को कचहरी से मुकदमे की पैरवी कर घर लौट रहे कार सवार को अगवा करने का प्रयास किया। दहशत फैलाने के लिए बीच सड़क पर असलहे लहराए। वहीं, पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच रंजिश है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

 
संदीपनघाट कोतवाली के उजिहनी निवासी मुन्नू बुधवार को कचहरी एक मुकदमे की पैरवी में आया था। दोपहर ढाई बजे वह अपनी वैगनआर कार से घर जा रहा था। मुन्नू का आरोप है कि समदा के पास कार सवार अतीक के गुर्गों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। राइफल व पिस्टल सटाकर जान से मारने की धमकी दी। अपहरण का भी प्रयास किया गया। राहगीरों को देख आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। सदर कोतवाली पुलिस ने जांचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

माफिया के गुर्गों के खिलाफ दर्ज हैं कई मुकदमे
पीड़ित मुन्नू का कहना है कि जिन लोगों ने उसे अगवा करने का प्रयास किया है, उनके खिलाफ प्रयागराज व कौशाम्बी में मुकदमे दर्ज हैं। प्रयागराज प्रशासन ने कुछ गुर्गों के घर पर बुलडोजर भी चलवाया है।

मंझनपुर में ही घूम रहे आरोपी
मुन्नू के साथी हरीश का कहना है कि इससे पहले उसे भी अगवा करने का प्रयास हो चुका है। शुक्रवार को मुन्नू के साथ हुई घटना की जानकारी वह पुलिस अफसरों को देने मंझनपुर आया था। इसी दौरान सभी नामजद आरोपी विकास भवन के इर्द-गिर्द घूमते दिखे। 

विज्ञापन

प्रकरण संज्ञान में है। पीड़ित ने घटना की तहरीर दी है। दोनों पक्षों के बीच रंजिश है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। -संतोष शर्मा, कोतवाल सदर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed