फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mafia Akhand Singh's property worth two crores will be seized

माफिया अखंड सिंह की दो करोड़ की संपत्ति होगी जब्त

Mon, 12 Jul 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Mafia Akhand Singh's property worth two crores will be seized
लखनऊ के कठौता चौराहे पर हुए मऊ के मोहम्मदाबाद ब्लॉक के पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख अजीत सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में शामिल अखंड सिंह की लगभग दो करोड़ की संपत्ति जब्त होगी। पुलिस महकमे द्वारा भेजी गई रिपोर्ट पर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने सोमवार की शाम जब्तीकरण का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन

अखंड पर अजीत हत्याकांड के अलावा वाराणसी में हुए ट्रांसपोर्टर हत्याकांड का भी आरोप है। 6 जनवरी को लखनऊ के कठौता चौराहे पर हुए अजीत सिंह हत्याकांड में अखंड प्रताप सिंह माफिया ध्रुव कुमार सिंह के साथ मुख्य आरोपी है। अजीत की हत्या के लिए अखंड ने ही शूटरों का इंतजाम किया था। अखंड पर भी गैंगेस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज है। गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई को लेकर पुलिस महकमा काफी दिनों से सक्रिय है। इसके तहत अखंड ने अपराध की दुनिया से अकूत संपत्ति अर्जित की है। पुलिस महकमे ने ऐसी लगभग दो करोड़ से अधिक के संपत्ति का ब्यौरा एकत्र कर अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित किया था। इस पर जिलाधिकारी ने सोमवार की देर शाम जब्तीकरण का आदेश जारी कर दिया। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि मेंहनगर तहसील क्षेत्र के जमुवा गांव स्थित गाटा संख्या 410 रकबा 11.265 हेक्टेयर मे से 3.522 हेक्टेयर भूमि जो शिव कुमारी साहब शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान के नाम है और जिसे अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह के नाम से क्रय की गई है अनुमानित लागत 10918200 रुपये, ग्राम नदवा के गाटा संख्या 157 के रकबा 1.477 हेक्टेयर में से 0.155 हेक्टेयर अनुमानित लागत 480500, ग्राम नदवा के गाटा संख्या 172 रकबा 1.851 हेक्टेयर में से 0.056 हेक्टर जो वंदना सिंह पत्नी अखंड प्रताप सिंह के नाम है अनुमानित लागत 173600 रुपये मात्र व जमुवा में गाटा संख्या 418 रकबा 2.416 व गाटा संख्या 417 रकबा 2.46 तथा गाटा संख्या 410 रकबा 11.256 हेक्टेयर में से 2.137 हेक्टेयर जो वंदना सिंह पत्नी अखंड प्रताप सिंह के नाम है अनुमानित कीमत 6624700 रुपये है को जब्त करने का आदेश जारी किया गया है। वहीं एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि अखंड के लगभग दो करोड़ से अधिक की संपत्ति को जब्त करने का आदेश हो गया है एक-दो दिन में ही कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed