फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Madarasa Board Result Nine girls in top 10 of senior Afreen became topper in varanasi

Madarasa Board Result: सीनियर के टॉप 10 में नाै छात्राएं, आफरीन बनीं टॉपर; सेकंडरी में छह लड़कियां

Sun, 25 May 2025 05:23 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 25 May 2025 05:23 PM IST
सार

मदरसा बोर्ड की परीक्षा का परीणाम आने के बाद पास हुए छात्रों के घर खुशी का माहाैल है। वहीं, टाॅपर्स बच्चों को बधाईयां दी जा रही हैं। वाराणसी में आफरीन और मोहम्मद कैस टाॅप किया है।

विज्ञापन
Madarasa Board Result Nine girls in top 10 of senior Afreen became topper in varanasi
मदरसा बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मदरसा बोर्ड की परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है। जिले में हुसैन आफरीन और मोहम्मद कैस ने टॉप किया है। सीनियर सेकंडरी (आलिम) के टॉप टेन की सूची में नौ लड़कियां और सेकंडरी (मुंशी/ मौलवी) की सूची में छह हैं। तीन मदरसे ऐसे हैं जिनके दोनों वर्ग की सूची में 14 विद्यार्थी हैं। जिले में 72.77 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। 2252 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, इसमें 613 फेल हुए हैं। 

विज्ञापन


परीक्षा 17 से 22 फरवरी तक हुई थी। सीनियर सेकंडरी में मदरसा इस्लामिया वारीगरही रामनगर के हुसैन आफरीन ने टॉप किया है। यहीं का एक लड़का मोहम्मद तस्लीम दूसरे स्थान पर रहा। सूची में मदरसा दायरतुल इस्लाह चिरागे उल्लूम की सबसे ज्यादा छह छात्राएं हैं। 
विज्ञापन


सेकंडरी में मदरसा खानम जानम अरबिक स्कूल अर्दली बाजार के मोहम्मद कैस ने टॉप किया है। इस मदरसे के तीन विद्यार्थी टॉप टेन में हैं। दूसरे स्थान पर मदरसा बहरूल उल्लूम के उम्मे फातिहा रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मदरसा इस्लामिया बारीगरही रामनगर के भी तीन विद्यार्थी सूची में हैं। मदरसा जामिया रहमानिया, मदरसा इस्लामिलया निस्वा, लाल मोहम्मद सैनिक गर्ल्स कॉलेज के एक-एक विद्यार्थी इस सूची में शामिल हैं। 


उप निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण संजय कुमार मिश्र ने बताया कि सीनियर सेकंडरी में 604 में से 497 पास और 105 असफल हुए हैं। सेकंडरी में 1648 विद्यार्थियों में 1137 पास और 508 असफल हुए हैं। इसमें 690 छात्राओं ने परीक्षा दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed