यूपी: 92 दिन बाद मां विंध्यवासिनी की झांकी का पर्दा हटा, दर्शन पर प्रतिबंध जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड-19 (कोरोना वायरस) के संक्रमण को देखते हुए लगातार 20 मार्च से मां विंध्यवासिनी का मंदिर पूर्ण रूप से बंद चल रहा है। शनिवार को दोपहर मध्याह्न आरती के बाद झांकी दर्शन का पर्दा खोल दिया गया।
मंदिर के गर्भ गृह के कपाट के साथ-साथ झांकी पर भी 92 दिन पहले पर्दा लगा दिया था। श्रीविंध्य पंडा समाज एवं जिला प्रशासन लगातार मंदिर खोलने को लेकर विचार विमर्श करने में लगा रहा लेकिन विंध्याचल में लगातार कोरोना मरीजों के मिलने से विंध्य धाम में जगह-जगह हॉटस्पॉट बने हैं।
संपूर्ण विंध्य क्षेत्र वासियों की लगातार मांग पर शनिवार को विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी एवं मंत्री भानु पाठक ने जिला प्रशासन से बात कर मध्याह्न आरती के बाद झांकी पर लगा पर्दा हटा दिया। लेकिन पहले की तरह ही मंदिर में प्रवेश पर आम लोगों के लिए प्रतिबंध जारी रहेगा। श्रीविंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष एवं मंत्री ने बताया कि विंध्य धाम में हॉटस्पॉट होने के कारण मंदिर पर पहले की तरह दर्शन के लिए प्रतिबंध जारी रहेगा, वहीं हॉटस्पॉट समाप्त होने के बाद जल्द से जल्द मंदिर खोला जाएगा।
पर्दा हटने के बाद किया कीर्तन :
दोपहर मध्याह्न आरती के बाद झांकी से पर्दा हटाने के पश्चात मंदिर पर उपस्थित श्रीविंध्य पंडा समाज के पदाधिकारी एवं पुजारी लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मां विंध्यवासिनी मंदिर प्रांगण चौक में जय मां दुर्गा जय मां तारा का कीर्तन किया। साथ ही जल्द से जल्द इस विश्वव्यापी महामारी को समाप्त होने के लिए प्रार्थना किया।