फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Maa Tujhe Pranam Tiranga Yatra will taken out on slogan of Bharat Mata in varanasi salute brave sons

मां तुझे प्रणाम: भारत मां के जयघोष के साथ होगा तिरंगा यात्रा का आगाज, जुटेगा हर वर्ग; वीर सपूतों को करेंगे नमन

Tue, 13 Aug 2024 04:00 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 13 Aug 2024 04:00 AM IST
सार

Varanasi News: आज देश के उन वीरों को याद किया जाएगा, जिन्होंने भारत मां की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया। वाराणसी के युवा, खिलाड़ी, महिलाएं, शिक्षक, व्यापारी, उद्योगपति सहित विभिन्न वर्ग के लोगों को जुटान इस आयोजन में होगा। अमर उजाला की ओर से आयोजित तिरंगा यात्रा के माध्यम से मां भारती के वीर सपूतों को नमन किया जाएगा।

विज्ञापन
Maa Tujhe Pranam Tiranga Yatra will taken out on slogan of Bharat Mata in varanasi salute brave sons
मां तुझे प्रणाम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत मंगलवार की सुबह तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। देश को आजादी दिलाने के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को समर्पित रैली में जिले के इंटर कॉलेजों के छात्र-छात्रा बड़ी संख्या में अपनी भागीदारी करेंगे।

विज्ञापन


हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जयघोष के साथ छात्र-छात्रा कदम आगे बढ़ाएंगे। रास्ते में जगह-जगह सामाजिक और व्यापारिक संगठनों की ओर से उनका स्वागत भी किया जाएगा। 
विज्ञापन


अमर उजाला की तिरंगा यात्रा मंगलवार की सुबह 8 बजे राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज से शुरू होकर जगतगंज तिराहा, मरी माई मंदिर तिराहा, चौरा माता मंदिर, तेलियाबाग तिराहा, पटेल धर्मशाला के सामने पहुंचेगी। यहां से श्रीराम मशीनरी मार्केट, विनायक प्लाजा मलदहिया, लोहामंडी चौराहा होते हुए वापस क्वींस कॉलेज पर आकर समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिरंगा यात्रा को लेकर कई संगठनों की ओर से स्वागत की तैयारी सोमवार शाम से ही शुरू हो गई। तिरंगा यात्रा में स्कूली छात्र-छात्राओं के अलावा ताइक्वांडो, कराटे, किक बॉक्सिंग, हॉकी, हैंडबाॅल, स्केटिंग के खिलाड़ियों सहित कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, सदस्य भी शामिल होंगे।

इनका रहेगा सहयोग
मुख्य आयोजक- चेतमणि जेम्स एंड ज्वेलर्स।
विशिष्ट सहयोगी- स्वामी अतुलानंद हिंदू महाविद्यालय, श्री सांई बाबा इन्फ्रा (एसएसबी ग्रुप), दि गोल्डेन थ्रेड, अभिनव पांडेय (पार्टनर आर्यन प्रापर्टीज), पीताम्बरी साड़ीज, किसान पशु आहार।
सहयोगी- अशोका इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, रोमा बिल्डर्स, वाराणसी विकास प्राधिकरण, उदय ऑटो सेल्स प्रा.लि., कैटजी कोचिंग, यूनियन बैंक आफ इंडिया।

ये अतिथि होंगे शामिल

  • हॉकी ओलंपियन राजकुमार पाल
  • राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु
  • मेयर अशोक तिवारी
  • पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल
  • जिलाधिकारी एस. राजलिंगम
  • मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल
  • पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंसवाल
  • शास्त्रीय गायिका सोमा घोष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed