फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Maa Bhagirathi will be worshiped on Ganga Dussehra, there will be Maha Aarti

गंगा दशहरा पर मां भागीरथी का होगा पूजन-अर्चन, होगी महाआरती

Thu, 09 Jun 2022 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Maa Bhagirathi will be worshiped on Ganga Dussehra, there will be Maha Aarti
गंगा दशहरा पर दशाश्वमेध घाट पर गंगोत्री सेवा समिति की ओर से बृहस्पतिवार को मां भागीरथी का विशेष पूजन करने साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। भोर से ही घाट पर गंगा स्नान कर पुण्य की डुबकी लगाने का क्रम शुरू हो जाएगा। गंगोत्री सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष किशोरी रमण दूबे (बाबू महाराज) ने बताया कि ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर पड़ने वाला गंगा दशहरा का सनातन धर्म में विशेष महत्व है।
विज्ञापन

इस दिन गंगा स्नान कर जरूरतमंदों में दान-पुण्य करने का प्रतिफल कई गुना होता है। साथ ही गंगा दशहरा पर मां जाह्नवी के विशेष पूजन-अर्चन का विधान भी है। गंगा दशहरा के दिन घाट पर उमड़ने वाले आस्थावानों की भीड़ को देखते हुए सुगम व्यवस्था की गई है। ताकि श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो। सूर्यास्त के बाद मां गंगा का विशेष पूजन अर्चन शुरू किया जाएगा। साथ ही घाट पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन और मां सुरसरि की 11 ब्राह्मणों द्वारा महाआरती की जाएगी। उधर, समिति के संदीप दूबे सोनू ने बताया कि केदारघाट पर भी गंगोत्री सेवा समिति के द्वारा गंगा दशहरा पर मां गंगा की महाआरती और हवन पूजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed