फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Luxury cruise MV Rajmahal reached Varanasi with foreign guests will anchor at Raj Ghat

Varanasi: विदेशी मेहमानों के साथ वाराणसी पहुंचा लग्जरी क्रूज एमवी राजमहल, राज घाट पर डालेगा लंगर

Tue, 22 Aug 2023 01:15 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 22 Aug 2023 01:15 PM IST
सार

32 विदेशी पर्यटकों को लेकर वाराणसी आया  लग्जरी क्रूज एमवी राजमहल  सैलानियों को काशी के धरोहरों के अलावा मिर्जापुर के पर्यटन स्थलों की सैर कराएगा। आधुनिक संसाधनों से लैस इस क्रूज पर जर्मनी, यूएसए और ब्रिटेन के यात्री सवार हैं।

विज्ञापन
Luxury cruise MV Rajmahal reached Varanasi with foreign guests will anchor at Raj Ghat
एमवी राजमहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से रवाना हुआ लग्जरी क्रूज एमवी राजमहल आज विदेशी मेहमानों के साथ वाराणसी जिले की सीमा में दाखिल हो गया है।  क्रूज सवार पर्यटकों ने कैथी मार्केंडय महादेव मंदिर को देखा। एमवी राजमहल शाम तक राजघाट पर लंगर डालेगा। 32 विदेशी पर्यटकों को लेकर आया जलयान सैलानियों को काशी के धरोहरों के अलावा मिर्जापुर के पर्यटन स्थलों की सैर कराएगा। आधुनिक संसाधनों से लैस इस क्रूज पर जर्मनी, यूएसए और ब्रिटेन के यात्री सवार हैं।

विज्ञापन


यही क्रूज 23 अगस्त को मिर्जापुर के चुनार जाएगा। वाराणसी वापसी के बाद पर्यटक विमान से अपने-अपने देश लौट जाएंगे। इसके बाद दूसरा दल दिल्ली से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेगा और सड़क मार्ग से रविदास घाट पर खड़े एमवी राजमहल पर सवार होगा। एमवी राजमहल 32 पर्यटकों को लेकर छह अगस्त को कोलकाता से रवाना हुआ था।

विज्ञापन

क्रूज पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, देखेंगे सारनाथ

पर्यटकों के मनोरंजन के लिए 25 अगस्त को क्रूज पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। 26 अगस्त को पर्यटक चुनार भ्रमण पर जाएंगे। मिर्जापुर के ऐतिहासिक, धार्मिक स्थलों को देखने के बाद पर्यटक वाराणसी लौट आएंगे। इसके बाद 27 अगस्त को सारनाथ बुद्ध की प्रथम उपदेश स्थली का भ्रमण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण वाराणसी कार्यालय के प्रभारी आरसी पांडेय ने कहा कि एमवी राजमहल वाराणसी पहुंच गया है। इसमें सवार पर्यटक वापस लौट जाएंगे जबकि दूसरा दल 24 अगस्त को क्रूज पर सवार होगा। जलमार्ग संख्या में जल परिवहन को बढ़ावा दिया जा रहा है, इसके तहत सितंबर माह में इसमें तेजी आएगी।

29 अगस्त को कोलकाता रवाना होगा

क्रूज 29 अगस्त को वाराणसी से कोलकाता रवाना होगा। असोम बंगाल नेविगेशन कंपनी के क्रूज पर पर्यटकों के लिए राजशाही इंतजाम किए गए हैं। क्रूज वाराणसी से गाजीपुर, फरक्का, साहिबगंज, कहलगांव, पटना होते हुए कोलकाता पहुंचेगा। क्रूज पर सवार पर्यटक रास्ते में पड़ने वाले प्रमुख धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed