फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lunar Eclipse will occur on Holi After a hundred years know how much will be impact in India

Lunar Eclipse: सौ साल के बाद होली पर चंद्रग्रहण का योग, जानें भारत में कितना होगा इसका असर?

Thu, 14 Mar 2024 08:56 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 14 Mar 2024 08:56 AM IST
सार

Lunar Eclipse: सौ साल के बाद होली पर चंद्र ग्रहण का योग है। सर्वार्थ सिद्धि योग में होलिका दहन होगा। 24 मार्च को होलिका दहन और 25 मार्च को होली मनाई जाएगी। होलिका दहन के लिए एक घंटा 20 मिनट का मुहूर्त मिलेगा।

विज्ञापन
Lunar Eclipse will occur on Holi After a hundred years know how much will be impact in India
Lunar Eclipse 2024 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रंगों के त्योहार होली पर न तो चंद्रग्रहण का प्रभाव होगा और न होलिका पर भद्रा का कोई असर। फाल्गुन पूर्णिमा पर होलिका दहन के लिए 1.20 घंटे का शुभ मुहूर्त बन रहा है। इसके साथ ही होलिका दहन पर सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग का निर्माण हो रहा है। 
विज्ञापन


काशी समेत पूरे देश में 25 मार्च को होली मनाई जाएगी। होली पर सौ साल बाद चंद्रग्रहण का योग बन रहा है हालांकि भारत में दृश्यमान नहीं होने से इसका कोई प्रभाव नहीं होगा। फाल्गुन पूर्णिमा पर 24 मार्च को होलिका का पूजन होगा। 
विज्ञापन


फाल्गुन पूर्णिमा की शुरुआत 24 मार्च को सुबह 8:13 बजे से होगी और अगले दिन 25 मार्च को सुबह 11:44 बजे तक रहेगी। होलिका दहन के दिन 24 मार्च को भद्रा सुबह 9:55 बजे से शुरू होकर रात 11:13 बजे तक भद्रा की छाया रहेगी। होलिका दहन के समय भद्रा का साया नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


होलिका दहन भद्रा के पश्चात रात 11:13 से मध्य रात्रि 12:33 के मध्य होगा। होलिका दहन के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का निर्माण हो रहा है। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 7:34 बजे से अगले दिन सुबह 6:19 बजे तक है। रवि योग रवि योग सुबह 6:20 बजे से सुबह 7:34 बजे तक रहेगा। 
 

मुहूर्त चिंतामणि की गणना के अनुसार अगर उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में विशेष पर्व काल पर आता हो, तो यह नक्षत्र धन-धान्य की वृद्धि करने वाला माना गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार होलिका दहन के लिए 1.20 घंटे का ही समय रहेगा।

भारत में दृश्य नहीं होगा वर्ष का पहला चंद्रग्रहण
पंचांग के अनुसार साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को लग रहा है। उपच्छाया चंद्रग्रहण सुबह 10:23 बजे से दोपहर 3:02 बजे तक रहेगा। यह चंद्रग्रहण भारत में दृश्य नहीं होगा। इस वजह से इसका प्रभाव भी नहीं पड़ेगा। इसका सूतक भी भारत में मान्य नहीं रहेगा। आचार्य दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री के अनुसार होली के दिन चंद्रग्रहण पर सौ साल बाद चंद्रग्रहण का योग बनेगा।

ज्योतिषी गणना के अनुसार 1924 में भी होली के दिन चंद्रग्रहण लगा था। हालांकि फर्क बस यह है कि उस समय चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखा था लेकिन इस बार 25 मार्च का चंद्रग्रहण भारत में दृश्य नहीं होगा।

उस समय पूर्ण चंद्रग्रहण लगा था लेकिन इस बार उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। चंद्रग्रहण के दौरान चंद्रमा सिंह राशि में होंगे जबकि राहु और सूर्य मीन राशि में गोचर करेंगे। ग्रहण मिथुन समेत पांच राशियों के लिए लाभकारी परिणाम देने वाला होगा।

शुभ होती है स्वर्ग और पाताल वासिनी भद्रा
काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के न्यासी पं. दीपक मालवीय ने बताया कि एक या दो साल के अंतराल में होलिका पूजन के दिन भद्रा का साया रहता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भूलोक वासिनी भद्रा अशुभ होती है। अगर होलिका पूजन के समय भूलोक वासिनी भद्रा हो, तो उस समय को त्याग देना चाहिए। लेकिन, स्वर्ग व पाताल वासिनी भद्रा को शुभ माना जाता है।

फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा 24 मार्च के दिन भद्रा पाताल लोक में निवास करेगी। यदि भद्रा कन्या, तुला व धनु राशि के चंद्रमा की साक्षी में आती है, तो वह भद्रा पाताल में वास करती है और पाताल में वास करने वाली भद्रा धन-धान्य और प्रगति देने वाली मानी गई हैं।

इस दृष्टि से इस भद्रा की उपस्थिति मंगलकारी मानी गई है। इसलिए इस दिन प्रदोष काल में होलिका का पूजन किया जा सकता है। मुहूर्त चिंतामणि की गणना के अनुसार अगर उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में विशेष पर्व काल पर आता हो, तो यह नक्षत्र धन-धान्य की वृद्धि करने वाला माना गया है।

होलिका दहन का मुहूर्त - रात 11:13 बजे से मध्य रात्रि 12:33 बजे तक
सर्वार्थ सिद्धि योग 24 मार्च को सुबह 7:34 बजे से 25 मार्च को सुबह 6:19 बजे तक
रवि योग 24 मार्च को सुबह 06:20 बजे से 25 मार्च को सुबह 07:34 बजे तक
होलिका दहन के लिए मिलेगा एक घंटा 20 मिनट का मुहूर्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed