{"_id":"665bb8add6344d85820a31f4","slug":"ls-polls-munshi-premchands-village-lamhi-also-showed-the-power-of-vote-varanasi-news-c-20-vns1056-621406-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"LS Polls:मुंशी प्रेमचंद के गांव लमही ने भी दिखाई वोट की ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LS Polls:मुंशी प्रेमचंद के गांव लमही ने भी दिखाई वोट की ताकत
विज्ञापन
कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की कहानियों के किरदार देश के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देते रहे हैं। शनिवार को लोकसभा चुनाव में उनका गांव लमही लोकतंत्र को बचाने में पीछे नहीं रहा। 85 वर्षीया मुनरा देवी, 110 वर्षीया बिटुना देवी भी अपने मत का प्रयोग करने के लिए घर से बाहर निकलीं तो वहीं 18 वर्षीय खुशी रमन ने पहली बार वोट किया।
विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं रामपंथ के पंथाचार्य डॉ. राजीव श्रीगुरु ने आह्वान किया था कि लमही गांव के वासी सुभाष मंदिर से मुंशी प्रेमचंद जन्मस्थली होते हुए मतदान करने जाएंगे। महिलाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके साथ लमही की प्राथमिक पाठशाला में बूथ पर जाकर मतदान किया। विशाल भारत संस्थान ने लमही, लल्लापुरा, बजरडीहा, सरैयां, तेलियाबाग में मतदाताओं की सुविधा के लिए शिविर लगाया था। विशाल भारत संस्थान की राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अर्चना भारतवंशी ने मुस्लिम क्षेत्रों में मुस्लिम महिलाओं को बूथ तक पहुंचने की प्रेरणा दी। हनुमान चालीसा फेम नाजनीन अंसारी ने सरैया में मोर्चा संभाला। घर–घर से मुस्लिम महिलाओं को वोट देने के लिए निकाला।