{"_id":"5979dc7c4f1c1bdb558b4904","slug":"lrod-shiva-statue-broken-at-azamgarh-by-unknown-persons","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन में सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, आजमगढ़ में अराजकतत्वों ने खंडित की शिव प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन में सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, आजमगढ़ में अराजकतत्वों ने खंडित की शिव प्रतिमा
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Thu, 27 Jul 2017 05:58 PM IST
विज्ञापन
अराजकतत्वों ने शिव प्रतिमा तोड़ी, सूचना पर पुलिस के फूले हाथ-पांव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ जिले के रानी की सराय कस्बे के रुदरी मोड़ पर स्थित प्राचीन शंकर जी की मूर्ति को बुधवार की रात अराजकतत्वों ने तोड़ दिया। गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों में उबाल आ गया।
आक्रोशित लोगों ने दोषी के विरुद्ध कार्रवाई और नई प्रतिमा लगाने की मांग करते हुए मौके पर आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
घटना की सूचना मिलने पर सीओ सिटी सच्चिदानंद मौके पर पहुंचे और उनकी मांग मानते हुए करीब एक घंटे बाद जाम को समाप्त करा दिया। रानी की सराय कस्बे के रुदरी मोड़ पर वर्ष 1984 में स्थापना कर भगवान शंकर जी की प्रतिमा लगाई गई। बाजार के लोग इस यहां श्रद्धाभाव से पूजा-पाठ करते हैं। बुधवार की रात कुछ अराजकतत्वों ने प्रतिमा को खंडित कर बगल में फेंक दिया।
विज्ञापन
गुरुवार की सुबह बाजार के लोग उधर से गुजरे और खंडित प्रतिमा देखकर आक्रोशित हो गए। घटना की जानकारी होने पर धीरे-धीरे बाजारवासियों के अलावा आसपास गांव के लोग भी जुट गए। लोग तत्काल नई प्रतिमा लगवाने और दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए मौके पर आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग जाम कर दिया।
सुबह सात बजे से प्रमुख मार्ग पर यातायात ठप होने से महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर एसडीएम सदर, सीओ सिटी, रानी की सराय थाने की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। बाजारवासियों और पुलिस के बीच हल्की नोंकझोंक भी हुई।
अंत में सीओ ने लोगों की मांग को स्वीकार करते हुए करीब एक घंटे बाद सुबह आठ बजे जाम समाप्त करा दिया। जाम खत्म होने के बाद यातायात बहाल हो गया। उधर बाजार के लोग चंदा इकट्ठा कर नई प्रतिमा लाने के लिए वाराणसी रवाना हो गए।
सीओ सिटी सच्चिदानंद ने बताया कि पुलिस अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर उनकी पहचान करने में जुटी है।