{"_id":"6400b0cb11d1434a1e022f76","slug":"lpg-price-hike-congress-protest-in-varanasi-said-double-whammy-on-public-2023-03-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"LPG Price Hike: वाराणसी में कांग्रेस का प्रदर्शन, महानगर अध्यक्ष बोले- जनता पर पड़ रही दोहरी मार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LPG Price Hike: वाराणसी में कांग्रेस का प्रदर्शन, महानगर अध्यक्ष बोले- जनता पर पड़ रही दोहरी मार
Thu, 02 Mar 2023 07:51 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 02 Mar 2023 07:51 PM IST
सार
होली से पहले घरेलू और वाणिज्यिक एलपीजी सिलिंडरों में वृद्धि दर के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ने बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पर विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
वाराणसी में कांग्रेस का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रसोई व वाणिज्यिक गैस सिलिंडर की बढ़ी कीमतों पर नाराजगी जताते हुए कांग्रेसजनों ने प्रदर्शन किया। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन देकर बढ़ी कीमतें वापस लेने की मांग रखी। कांग्रेस नेता गुरुवार को जिला मुख्यालय पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए ज्ञापन देने गए।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल व महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि गैस के दामों में वृद्धि से जनता परेशान है। लोगों की कमाई कम है, लेकिन महंगाई लगातार बढ़ाई जा रही है। बेरोजगारी ज्यादा है। लिहाजा, दामों में वृद्धि का फैसला वापस लिया जाना चाहिए। डीजल-पेट्रोल के दाम पहले से महंगे हैं। इसी सिलसिले में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसीएम तृतीय अकांक्षा सिंह को दिया गया।
विज्ञापन
वाराणसी जिले में नौ लाख उपभोक्ताओं पर महंगाई की मार
वाराणसी जिले के घरेलू व व्यावसायिक गैस सिलिंडर के नौ लाख उपभोक्ताओं पर कीमतों का बोझ बढ़ गया है। इससे किचन का बजट गड़बड़ाएगा। दाम बढ़ोतरी पर महिलाओं ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि मध्यम वर्ग की चिंता नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
एलपीजी कंपनियों ने बुधवार को घरेलू व व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। इससे महंगाई और बढ़ेगी। होटल-रेस्टोरेंट में खाना और महंगा हो सकता है। महिलाओं ने घरेलू बजट बिगड़ने की बात भी कही है। बहरहाल, एसपीजी वितरक संघ के प्रवक्ता मनीष चौबे के मुताबिक, जिले में गैस सिलिंडर के लगभग नौ लाख उपभोक्ता हैं। अब बढ़े दामों के हिसाब से ही गैस सिलिंडर की आपूर्ति की जाएगी।