फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   LPG connection distributed to 6300 families in varanasi

उज्ज्वला योजनाः 6300 परिवारों के लिए खुशियों का दिन, एलपीजी कनेक्शन पाकर खिले चेहरे

Sat, 21 Apr 2018 12:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 21 Apr 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
LPG connection distributed to 6300 families in varanasi
महिला को कनेक्शन देते डीएम - फोटो : अमर उजाला
बनारस में 6300 से अधिक परिवारों के लिए शुक्रवार का दिन खुशियां लेकर आया। नए एलपीजी कनेक्शन का उनका इंतजार खत्म हुआ। उन्हें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत शुरू किए गए ग्राम स्वराज अभियान के तहत ‘एलपीजी पंचायत’ लगाकर नए कनेक्शन वितरित किए गए।
विज्ञापन


63 गैस वितरक एजेंसियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में ‘एलपीजी पंचायत’ लगाई। उपभोक्ताओं को एलपीजी के सुरक्षित इस्तेमाल के बारे में जागरूक किया। प्रत्येक एजेंसी को न्यूनतम सौ कनेक्शन वितरित करने का लक्ष्य दिया गया था। इस दौरान एलपीजी कनेक्शन के लिए हजारों नए आवेदन भी जमा किए गए।
विज्ञापन


लमही में हनुमान गैस सर्विस की ओर से लगाई गई ‘एलपीजी पंचायत’ में जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने नए उपभोक्ताओं को बताया कि लकड़ी और उपले पर खाना पकाने के दौरान किस प्रकार धुआं सेहत को नुकसान पहुंचाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने एलपीजी के सुरक्षित इस्तेमाल की जानकारी दी। प्रथम पांच लोगों को कनेक्शन प्रमाणपत्र दिया। संचालन एजेंसी संचालक मनीष चौबे ने किया। आराजीलाइन क्षेत्र के धनपालपुर में रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने लाभार्थियों को कनेक्शन के कागजात दिए। डीरेका सेंट्रल मार्केट में काशी गैस एजेंसी और सुलेमपुरा (शिवरामपुर) में यशोदा गैस एजेंसी ने ‘एलपीजी पंचायत’ लगाई। 

लगी एलपीजी पंचायत

LPG connection distributed to 6300 families in varanasi
डीएम से कनेक्शन लेती महिला - फोटो : अमर उजाला
चोलापुर क्षेत्र के गांवों में नए कनेक्शन बांटे गए। यहां विधायक कैलाश नाथ सोनकर, काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक की सोयपुर शाखा के प्रबंधक शशिभूषण श्रीवास्तव और भारत पेट्रोलियम के अधिकारी अभिनव चौहान रहे।

सेवापुरी के कालिका बाजार और छतेरी मानापुर में एलपीजी पंचायत लगाकर नए कनेक्शन बांटे गए। लालपुर में ग्राम पंचायत की महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन दिए गए।

प्रधान रितेश पांडेय (सोयेपुर), बृजेश राय (गोइठहा), राजकुमार (रसूलपुर)  उमेश पटेल के अलावा वाराणसी गैस एजेंसी के समर सिंह मौजूद थे। पिंडरा में 101 और लक्ष्मनपुर में 150 कनेक्शन दिए गए।

डोमरी पंचायत भवन में 54 एलपीजी गैस कनेक्शन वितरित किए गए। यहां डॉ. अंकिता पटेल, श्रीराम एचपी गैस एजेंसी के ओमप्रकाश सोनकर मौजूद थे। सुल्तानीपुर ग्राम पंचायत में पहाड़पुर गैस एजेंसी की ओर से 50 लाभार्थियों को कनेक्शन दिए गए।

काशी विद्यापीठ ब्लॉक के नासिपुर गांव में 45 लाभार्थियों को एलपीजी कनेक्शन रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने दिए। नागेपुर में 104 नए कनेक्शन वितरित किए गए।

चौबेपुर और ककरमत्ता पंचायत भवन में 100-100 नए कनेक्शन बांटे गए। गौराकला कपिला आश्रम पर जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर ने लाभार्थियों को एलपीजी कनेक्शन दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed