{"_id":"69131432128eb055fd0c11a0","slug":"love-story-of-manish-accused-of-attempting-to-murder-girl-in-varanasi-2025-11-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: बेइंतहा मोहब्बत का युवती ने घोंटा गला, इसलिए उसे जान से मारना चाहता था मनीष; बताई पूरी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बेइंतहा मोहब्बत का युवती ने घोंटा गला, इसलिए उसे जान से मारना चाहता था मनीष; बताई पूरी कहानी
Tue, 11 Nov 2025 04:17 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 11 Nov 2025 04:17 PM IST
सार
Varanasi Crime: वाराणसी में युवती की हत्या के प्रयास के आरोपी मनीष ने पुलिस की पूछताछ में पूरी कहानी बताई। उनसे कहा कि वह युवती से बहुत प्यार करता था, लेकिन उसने भरोसे को तोड़ दिया। इसी वजह से उसकी हत्या कर खुद भी जान देने की कोशिश की।
विज्ञापन
आरोपी मनीष
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लंका थाना क्षेत्र के मलहिया में मारुति नगर कॉलोनी के रामत्व ड्रीम विला गेस्ट हाउस में युवती की हत्या के प्रयास में आरोपी मनीष कुशवाहा को लंका पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। युवती के पिता की तहरीर पर हत्या के प्रयास समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज किया गया है। मंगलवार को पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी। मनीष ने लंका पुलिस से कहा कि बेइंतहा मोहब्बत का युवती ने गला घोंट दिया। इसलिए उसे जान से मारना चाहता था।
विज्ञापन
इस बात को लेकर आग- बबूला हुआ युवक
सोनभद्र के दुद्धी थाना क्षेत्र के राजखढ़ निवासी मनीष कुशवाहा ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि युवती से उसकी शादी तय थी। इस बीच युवती मेडिकल की पढ़ाई के लिए वाराणसी के दुर्गाकुंड आ गई। पढ़ाई के दौरान युवती किसी दूसरे युवक के संपर्क में आ गई। युवती ने अपनी एक महिला मित्र को आपत्तिजनक फोटो भेजी थी, जो महिला मित्र ने मुझे भेजा था। फोटो देखकर आक्रोशित हो गया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Delhi Blast: बाबा विश्वनाथ ने बचा लिया... दो घंटे पहले लाल किले से निकली थीं काशी की दो बहनें
विज्ञापन
फंदा लगाया लेकिन रस्सी टूट गई
बताया कि वह युवती से बहुत प्यार करता था, लेकिन उसने भरोसे को तोड़ा। इसलिए युवती की हत्या कर खुद भी जान देने की कोशिश की। कमरे में पंखे की कुंडी के सहारे फंदा लगाया लेकिन रस्सी टूट गई। लखनऊ पहुंचा तो गोमती नदी में कूदकर जान देने का प्रयास किया, लेकिन ऐसा नहीं कर सका। तब जाकर गांव के प्रधान को पूरी घटनाक्रम से अवगत कराया।
इसे भी पढ़ें; PHOTOS: दालमंडी में भारी सुरक्षा के बीच चस्पा किए नोटिस, ड्रोन से निगरानी; काली पट्टी बांध विरोध जता रहे लोग
लंका इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर आरोपी मनीष कुशवाहा के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया। मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। फिलहाल युवती की हालत खतरे से बाहर है।
इसे भी पढ़ें; PHOTOS: दालमंडी में भारी सुरक्षा के बीच चस्पा किए नोटिस, ड्रोन से निगरानी; काली पट्टी बांध विरोध जता रहे लोग
लंका इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर आरोपी मनीष कुशवाहा के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया। मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। फिलहाल युवती की हालत खतरे से बाहर है।