यूपी: माता-पिता को छोड़कर पति ने ससुराल में रहने से किया इंकार तो प्रेम विवाह करने वाली पत्नी ने तोड़ा रिश्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माता-पिता को छोड़कर पति ने ससुराल में रहने से इंकार किया तो प्रेम विवाह करने वाली पत्नी ने उससे सारे रिश्ते तोड़ लिए। जफराबाद थाने में घंटों पंचायत के बाद भी बात न बनने पर अपनी बच्ची को लेकर पत्नी मायके चली गई। पति उसे रोकने के लिए पुलिसकर्मियों के सामने रोता-गिड़गिड़ाता रहा, मगर कोई कुछ करने की स्थिति में नहीं था।
जफराबाद थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव निवासी युवक (22) का डेढ़ वर्ष पूर्व वाराणसी के एक गांव निवासी युवती से प्रेम विवाह हुआ था। दोनों में मोबाइल पर रांग नंबर लगने के कारण संपर्क हुआ और फिर दोनों एक-दूसरे के नजदीक आने पर शादी का फैसला कर लिए। कोर्ट में शादी के बाद भी युवती मायके में ही रहती थी।
युवक भी हर 10-15 दिन पर ससुराल जाकर उससे मिलता जुलता था। एक महीने पूर्व बेटी पैदा होने पर पत्नी ने पति को भी अपने साथ रहने के लिए कहा। युवक ने माता-पिता और अन्य घरवालों को छोड़कर ससुराल में रहने से इंकार कर दिया। शुक्रवार को पत्नी थाने पहुंच गई। उसने पति पर तमाम आरोप लगाया।
पुलिस ने पति को थाने बुलवाया। थाने पर काफी देर दोनों पक्षों में पंचायत चली। उसके बाद पत्नी ने कहा कि अगर पति अपने परिवार को छोड़कर मेरे साथ मायके में नहीं रहता तो मैं उसे अभी छोड़ दूंगी। पति के इंकार करते ही वह परिजनों के साथ चली गई। पति बदहवास होकर पुलिस से अपनी पत्नी और बच्ची को रोकने की मिन्नत करते हुए रोता रहा, लेकिन पत्नी ने किसी की बात नहीं मानी।