फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिर्जापुर में प्रेमी युगल के शव हाईटेंशन पोल से लटके मिले, दो दिन पहले हुए थे घर से फरार

Sat, 01 Sep 2018 01:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sat, 01 Sep 2018 01:18 PM IST
विज्ञापन
Love couple suicide to hanging with electric poll in mirzapur
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala

17 साल के लड़के को अपने ही गांव के 16 साल की लड़की से प्यार हो गया। इस प्यार की भनक दोनों के परिवार वालों को हुई तो वो नाराज हो गए। प्यार में परिवार आड़े आया तो दोनों 29 अगस्त की शाम घर से फरार हो गए। 31 अगस्त की सुबह इस प्रेमी युगल के शव गांव के बाहर खेत में हाईटेंशन पोल से एक ही दुपट्टे से लटके मिले। घटना यूपी के मिर्जापुर जिले की है। घटना की सूचना फैलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी मच गई। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Love couple suicide to hanging with electric poll in mirzapur
mirzapur - फोटो : amar ujala

मिर्जापुर जिले के नरायनपुर गांव के सोनेलाल पटेल उर्फ सोनू (17) का गांव की नंदनी पटेल (16) से प्रेम संबंध था। इसकी जानकारी होने पर घरवाले नाराज हो गए थे। इस पर दोनों 29 अगस्त की शाम घर से गायब हो गए थे। सुबह तक नहीं लौटने पर लड़की के घरवालों ने सोनू के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। शुक्रवार की सुबह दोनों के शव नरायनपुर गांव स्थित बिजली के पोल से फंदे से लटकते मिले। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। परिजन भी पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से जानकारी ली। विधि विज्ञान प्रयोगशाला और डॉग स्क्वॉड ने भी जांच पड़ताल की। 

 
Love couple suicide to hanging with electric poll in mirzapur
mirzapur - फोटो : amar ujala
उधर, मां का कहना था कि सोनू ने फांसी नहीं लगाई है। उसकी हत्या कर शव लटका दिया गया है। आरोप लगाया कि दोनों के गायब होने के बाद लड़की के परिवार वाले घर आए थे और लड़की के नहीं आने पर जान से मार देने की धमकी दी थी। प्रभारी पुलिस अधीक्षक का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही कार्रवाई की जाएगी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Love couple suicide to hanging with electric poll in mirzapur

हाइटेंशन पोल से बेटे द्वारा लटककर जान देने की घटना की जानकारी होते ही मृतक  सोने लाल की मां दौड़ते हुए घटना स्थल पर पहुंची।  बेटे का शव लउ़की के साथ देखते ही  बेहोश हो गई। कहा कि अब उसके घर का खर्च कौन चलाएगा।  मेरा लाल ही पूरे परिवार का खर्च उठाता था जिसे  लोगों ने मार दिया।   मृतक सोनेलाल उर्फ सोनू की मां ने रो-रो कर बताया कि मेरा लड़का पुणे में काम कर घर का सारा खर्च वहन करता था। बताया कि अभी 15 दिन पहले ही वह मुंबई से छोटे भाईयों की पढ़ाई का खर्चा देने आया था। 

 
विज्ञापन
Love couple suicide to hanging with electric poll in mirzapur
mirzapur - फोटो : amar ujala
उसके कंधे पर ही पूरे परिवार के खर्च का बोझ था। अब उसके चले जाने के बाद परिवार कैसे चलेगा यह समस्या खड़ी हो गई है। कहा कि बचवन क पढ़ाई कइसे होई  ई भगवान ही जाने। यह बोल कर बार बार बेहोश हो जा रही थी। सोनू तीन भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। उसके घर की स्थिति दयनीय है। रो रो कर लड़की को ही आरोपी बता रही थी।  उसका कहना था कि नंदिनी को मना करने के बाद भी वह मेरे लड़के से छिप-छिप कर मिला करती थी आज वह अपने साथ-साथ मेरा भी घर उजाड़ दी।       
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed