{"_id":"59036f704f1c1b9226c0c9fc","slug":"love-couple-do-marriage-at-ballia-angry-panchayat-tell-leave-village","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बलियाः प्रेमी युगल ने रचायी शादी, पंचायत ने सुनाया गांव छोड़ने का फरमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलियाः प्रेमी युगल ने रचायी शादी, पंचायत ने सुनाया गांव छोड़ने का फरमान
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Sat, 29 Apr 2017 02:34 PM IST
विज्ञापन
पंचायत ने कहा, हमें इनका गांव में रहना मंजूर नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया जिले के टघरौली गांव में पंचायत ने शादी करने पर प्रेमी युगल को गांव छोड़ने का फरमान सुना दिया। प्रेमी ने पंचायत के फैसले को सिर-माथे लगाया। उसने कहा कि वह पहले जम्मू में काम करता था, पत्नी को लेकर वहीं चला जाएगा।
हालांकि इस मामले में प्रेमी युगल के घरवाले अपने बेटे-बेटी के साथ हैं और उन्हें उनके रिश्ते पर कोई आपत्ति नहीं है। पंचायत के प्रेमी युगल को गांव छोड़ने के फरमान की शुक्रवार को पूरे क्षेत्र में चर्चा रही।
दरअसल, टघरौली में दो साल पहले एक ही गांव के रहने वाले चंदन कुमार और रीता को एक दूसरे से प्रेम करने लगे। दोनों ने चुपके से शहर जाकर कोर्ट मैरिज कर ली। किसी प्रकार इस बात की जानकारी दोनों के घरवालों को हुई। इसके बाद पंचायत का दौर शुरू हुआ।
विज्ञापन
आखिरकार दोनों के घरवालों ने रिश्ते पर हामी तो भर दी। लेकिन गांववालों को यह रिश्ता नागवार गुजरा। इसके बाद थाना परिसर में शुक्रवार को दोनों के परिवारवालों तथा ग्रामीणों के बीच पंचायत हुई।
अंतत: फैसला सुनाया गया कि, चूंकि प्रेमी-प्रेमिका एक ही गांव के है, लिहाजा ये गांव की परंपरा के विपरीत है। ऐसे में गांव की प्रतिष्ठा के मद्देनजर प्रेमी-प्रेमिका गांव छोड़ दें तथा कहीं और जाकर रहें।

...तो गांव में जाएगा गलत संदेश
पंचायत ने कहा, हमें इनका गांव में रहना मंजूर नहीं
- फोटो : google
प्रधान प्रतिनिधि उपेंद्र प्रसाद ने बताया कि पंचायत के समझौते के तहत दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए हैं कि शादी के बाद लड़का और लड़की गांव में नहीं रहेंगे। दोनों का कृत्य सही नहीं है। उनके गांव में रहने से समाज में गलत संदेश जायेगा, क्योकि दोनों एक ही पट्टीदार से है।
बताया जाता है कि लड़का शादी के बाद पत्नी को लेकर फिलहाल अपनी रिश्तेदारी में चला जायेगा। वहां कुछ दिन रहने के बाद जम्मू चला जायेगा। वह पहले जम्मू में काम करता था, शादी के बाद पत्नी को लेकर वहीं रहेगा।
मामले में क्षेत्राधिकारी रामलखन सरोज ने कहा कि किसी पक्ष ने कोई शिकायत नहीं की है। अगर कोई शिकायत आती है तो जांच करके कार्रवाई की जाएगी।