फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lord Jesus tableaus will be seen in Christmas village, birth through laser show

Varanasi News: क्रिसमस गांव में दिखेगी प्रभु यीशु झांकियां, लेजर शो से जन्म

Thu, 19 Dec 2024 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Lord Jesus tableaus will be seen in Christmas village, birth through laser show
क्रिसमस गांव में दिखेगी प्रभु यीशु झांकियां, लेजर शो से जन्म
विज्ञापन

- सज गए चर्च, महागिरजा में शुरू हुई आकर्षक सजावट, घर-घर गूंज रहे बधाई गीत
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। प्रभु यीशु के आगमन की खुशी में मसीही उत्साहित हैं। पहली बार महागिरजा में क्रिसमस गांव बसाया जा रहा है। यीशु के जन्म के दृश्य से लेकर उनके जीवन की हर खुशियों के पल को समेटा गया है। परियां, सेंटा क्लाज के अलावा ऊंट, भेंड़, हिरन से लेकर पेड़-पौधे, तारे आदि दिखेंगे। वहीं, लेजर शो के जरिये प्रभु यीशु के जन्म की झांकी सजाई जाएगी। वहीं, अन्य चर्चों में सजावट की गई है।
क्रिसमस में एक सप्ताह बचे हैं। मसीही इसकी तैयारी में जोर-शोर से जुटे हैं। क्रिसमस ट्री सजाने से लेकर खानपान की सामग्रियों की खरीदारी कर रहे हैं। जबकि, चर्चों को सजाने के साथ ही 24 से 27 दिसंबर तक विशेष आयोजनों की तैयारी हो रही है। शहर के सबसे बड़े चर्च छावनी स्थित महागिरजाघर को इस बार अलग रूप दिया जा रहा है। 25 दिसंबर से लगने वाले तीन दिवसीय क्रिसमस मेले की तैयारी चल रही है। चर्च के फादर अगस्टीन ने बताया कि पहली बार यहां क्रिसमस विलेज बसाया जा रहा है। इसमें प्रभु यीशु के जीवन दर्शन को दिखाया जाएगा। इसके अलावा लेजर शो से यीशु के जन्म, कठपुतली नृत्य के अलावा 20 फीट का क्रिसमस ट्री भी बनाया गया है। वहीं, लाल चर्च, सिगरा सेंट पॉल चर्च, सीएनआई चर्च तेलियाबाग, सेंट थॉमस चर्च गिरजाघर, बीएलडब्ल्यू, लंका, शिवपुर, चांदमारी आदि इलाकों के चर्चों में आकर्षक सजावट की गई है।
विज्ञापन

--

केक के मिले ऑर्डर
क्रिसमस केक के लिए अभी से ऑर्डर दे दिए गए हैं। क्रिसमस केक बनाने के लिए प्रमुख बेकरी की दुकानें कचहरी, सदर बाजार, सुंदरपुर में हैं, जहां काफी ऑर्डर आए हैं। कचहरी के बेकरी संचालक शाहआलम उर्फ कज्जू ने बताया कि पूर्वांचल के अलावा विभिन्न राज्यों से भी ऑडर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--


मसीही कॉलोनियों में बढ़ी रौनक, गूंज रहे कैरोल
मसीही कॉलोनियों में प्रभु यीशु के जन्मोत्सव की खुशी अभी से छाने लगी है। सिगरा, तेलियाबाग, छावनी सहित अन्य मसीही कॉलोनियों में रौनक बढ़ गई है। लोग घरों की सफाई, रंग-रोगन से लेकर सजाने में लगे हैं। वहीं, घर-घर में कैरोल गूंज रहे हैं। कैरोल की टोलियां बधाई गीतों से प्रभु यीशु की महिमा का गान कर रहे हैं।

---

नाट्य मंचन से सजाई मुक्तिदाता की झांकी
सीएनआई चर्च तेलियाबाग में क्रिसमस ड्रामा व क्रिसमस ट्री का आयोजन किया गया। बच्चों व युवाओं ने नाट्य प्रस्तुतियों से मुक्तिदाता प्रभु यीशु के जन्मोत्सव की झांकी सजाई। सन्ना, आदित्य, खुशी, अभिषेक, समीर, शालोम, कुशल, सुदेश, अनुष्का, अन्नी आदि ने नाट्य मंचन किया। निर्देशन श्वेता डेविड ने किया। सेंटा क्लॉज ने बच्चों को उपहार बांटे। पादरी आदित्य कुमार ने शांति के राजकुमार यीशु के जन्म का संदेश दिया। संचालन स्तुति ल्यूक व धन्यवाद ज्ञापन सचिव विशाल ल्यूक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed