फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lord Jagannath falling ill after bath rath yatra 2021 rituals in varanasi temple

वाराणसी: भक्तों के प्रेम में भीगकर बीमार पड़े जगत के नाथ भगवान जगन्नाथ, एक पखवारे तक नहीं देंगे दर्शन

Thu, 24 Jun 2021 01:50 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 24 Jun 2021 01:50 PM IST
सार

वाराणसी के अस्सी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर के पुजारी ने बताया कि भगवान अत्यधिक स्नान के कारण प्रतीक रूप से बीमार पड़ गए। अब भगवान एक पखवारे तक भक्तों को दर्शन नहीं देंगे। कोरोना महामारी के कारण मंदिर के कपाट पहले से ही बंद चल रहे हैं।

विज्ञापन
Lord Jagannath falling ill after bath rath yatra 2021 rituals in varanasi temple
वाराणसी के अस्सी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगत के नाथ भगवान जगन्नाथ का जलाभिषेक बृहस्पतिवार को परंपरानुसार संपन्न हुआ। वाराणसी के अस्सी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में सादगी पूर्वक पुजारी परिवार ने ही स्नान व अभिषेक की परंपरा का निर्वहन किया।  बृहस्पतिवार की सुबह भगवान जगन्नाथ, भईया बलभद्र और बहन सुभद्रा की काष्ठ प्रतिमाओं का विधिवत शृंगार किया गया। इसके बाद मंदिर के पुजारी ने गंगाजल से प्रभु को स्नान कराया।

विज्ञापन


मंगला आरती के बाद भगवान को मिष्ठान, फल-फूल अर्पित कर विधि विधान से पूजन अर्चन किया गया। मंदिर के पुजारी ने बताया कि भगवान अत्यधिक स्नान के कारण प्रतीक रूप से बीमार पड़ गए। अब भगवान एक पखवारे तक भक्तों को दर्शन नहीं देंगे। कोरोना महामारी के कारण मंदिर के कपाट पहले से ही बंद चल रहे हैं।
विज्ञापन


पुजारी परिवार द्वारा परंपरा निर्वहन के बाद प्रभु बीमार हो गए और पट फिर से बंद कर दिया गया है। शुक्रवार से प्रभु को काढ़े का भोग अर्पित किया जाएगा। स्वस्थ होने के बाद भगवान 10 जुलाई को फिर से दर्शन देंगे। कोरोना संकट के कारण मंदिर प्रबंधन ने हर आयोजन को स्थगित कर दिया है। काढ़े का प्रसाद भी इस बार वितरित नहीं होगा। मंदिर से भगवान जगन्नाथ की डोली यात्रा भी नहीं निकाली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सारी परंपरा मंदिर परिसर में ही निभाई जायेगी। मंदिर में होने वाले सभी आयोजनों में आम जनता का प्रवेश पूरी तरह से बंद है। तीन दिवसीय रथयात्रा मेला को स्थगित करने की घोषणा भी पहले ही हो चुकी है। बता दें कि पूरे भारत में सिर्फ वाराणसी में ही तीन दिन रथयात्रा महोत्सव मनाया जाता है। बीते साल वाराणसी में आयोजन नहीं होने से  218 साल पुरानी परंपरा टूट गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed